लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar:रिया ने सुशांत के साथ की लगाई फोटो, नताशा ने प्लांट किया बेबी बंप-पढ़ें बड़ी खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 14, 2020 10:28 IST

बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन ने कविता के जरिए फैंस का शुक्रियाअदा किया हैसुशांत सिंह के निधन को आज एक महीना हो गया है

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं

रिया चक्रवर्ती ने बदली अपनी व्हाट्सअप की प्रोफाइल पिक, सुशांत के साथ की लगाई रोमांटिक फोटो-देखें कपल का अंदाज

 

सुशांत के निधन के बाद से रिया सोशल मीडिया से गायब हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपने व्हाट्सअप की डीपी बदल ली है। फोटो में रिया और सुशांत को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। फोटो सेल्फी लग रही है। जिसमें सुशांत रिया के चेहरे पर अपना चेहरा रखे नजर आ रहे हैं। साथ ही एक्टर काफी खुश भी नजर आ रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को हुआ 1 महीना पूरा, सीबीआई जांच पर अड़े फैंस-जानें अब तक के अपडेट

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज एक महीना पूरा हो गया है। आज से ठीक एक महीने पहले 14 जून को सुशांत ने अपने घर पर सुसाइड कर ली थी। सुशांत के इस कदम पर किसी ने भी आसानी से भरोसा नहीं किया था। सुशांत के निधन के साथ ही बहुत सारे सवाल भी खड़े हो गए हैं। 

जल्द मां बनने वाली हैं नताशा स्टेनकोविक, बेबी बंप के साथ की फोटो की शेयर- लिखी ये बात

खास बात ये है कि तस्वीरों के साथ नताशा ने कैप्शन में लिखा, 'सामान्य तरीके से जिंदगी जियो। प्यार फैलाओ और सीखते रहो।' नताशा की इन तस्वीरों पर कई यूजर्स ने लिखा कि उनके घर जल्द खुशियां आने का इंतजार है। 

सारा अली खान के घर भी पहुंचा कोरोना, जानिए किसकी आई है रिपोर्ट पॉजिटिव

 

सारा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मैं आप लोगों को बताना चाहती हूं कि हमारे ड्राइवर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट मिलते ही बीएमसी को सूचना दी गई और बाद में ड्राइवर को क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया। मेरे परिवार के लोग और घर के सारे स्टाफ की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हम सभी लोग जरूरी एहतियात बरत रहे हैं। बीएमसी की ओर से दी जा रही गाइडलाइंस के लिए धन्यवाद। सभी सुरक्षित रहें।

फैंस का प्यार देखकर अमिताभ बच्चन हुए नतमस्तक, इमोशनल कविता के जरिए कहा 'शुक्रिया'

अब अमिताभ ने अपने फैंस का एक कविता के माध्यम से धन्यवाद किया है। अमिताभ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक कविता साझा की है। अमिताभ ने लिखा है, 'प्रार्थनाओं, सद भावनाओं की मूसलाधार बारिश ने स्नेह रूपी बंधन का बांध तोड़ दिया है। बह गया, तर कर दिया मुझे इस अपार प्यार ने, मेरे एकाकी पन के अंधेरे को जो तुमने प्रज्वलित कर दिया है। व्यक्तिगत आभार मैं व्यक्त न कर पाउंगा, बस शीश झुकाके नत मस्तक हूं मैं'।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपसुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल