दुखद: फेमस संगीतकार वाजिद का 42 साल की उम्र में हुआ निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड, प्रियंका से लेकर सोनू निगम तक ने दी श्रद्धांजलि

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 1, 2020 06:24 AM2020-06-01T06:24:05+5:302020-06-01T06:43:25+5:30

साजिद-वाजिद ने सबसे पहले 1998 में सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' के लिए संगीत दिया। 1999 में, उन्होंने सोनू निगम की एल्बम 'दीवाना' के लिए संगीत दिया

bollywood stars expressed grief sajid wajid fame? | दुखद: फेमस संगीतकार वाजिद का 42 साल की उम्र में हुआ निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड, प्रियंका से लेकर सोनू निगम तक ने दी श्रद्धांजलि

संगीतकार वाजिद खान का हुआ निधन (ट्विटर फोटो)

Highlightsवाजिद ने अपने भाई साजिद के साथ मिलकर कई फिल्मों में संगीत दिया हैसाजिद-वाजिद के नाम से जानी जाती रही है

सलमान खान के फेवरेट म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान का  42 साल की उम्र में निधन हो गया। वाजिद को मुंबई के चेम्बूर स्थित अस्पताल में किडनी की गंभीर समस्या के चलते भर्ती कराया गया था। वाजिद वेंटिलेटर पर थे, 31 मई की दोपहर वाजिद की तबीयत बेहद बिगड़ गई थी। वाजिद, पिछले कई सालों से किडनी के अलावा हार्ट की समस्या से भी जूझ रहे थे।

अब मशहूर संगीतकार वाजिद खान भी इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। वाजिद की खबर ने पूरे बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया है। किसी को उनके अचानक जाने पर विश्वास नहीं हो रहा है। बॉलीवुड सितारे वाजिद खान को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने दुख जताते हुए ट्वीट किया है, 'भयानक समाचार। एक बात जो मुझे हमेशा याद रहेगी वो है वाजिद भाई की हंसी। उनका हमेशा मुस्कुराते रहना। बहुत जल्दी चले गए। उनके परिवार और शोक व्यक्त करने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदना। आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे दोस्त। आप मेरे विचारों और प्रार्थना में हो।'


 वरुण धवन वाजिद खान की मौत की खबर सुनकर हैरान हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'वाजिद खान भाई मेरे और मेरे परिवार के बेहद करीब थे। वह आसपास रहने वाले सबसे सकारात्मक लोगों में से एक थे। हम आपको याद करेंगे वाजिद भाई। संगीत के लिए धन्यवाद।'


परिणीत चोपड़ा ने ट्वीट किया, 'वाजिद भाई आप सबसे अच्छे इंसान थे! हमेशा मुस्कुराते रहते थे। हमेशा गाते रहते थे। उनके साथ हर संगीत सत्र यादगार रहा। आप सच में बहुत याद किए जाएंगे वाजिद भाई।'


मीका सिंह ने लिखा है, 'हम सभी के लिए बहुत दुखद समाचार .. सबसे प्रतिभाशाली गायक और संगीतकार जिन्होंने  इतने हिट दिए हैं मेरे बड़े भाई वाजिद खान हमें छोड़कर चले गए.. अल्लाह उनकी आत्मा को शांति दे,। मैं आपसे हमेशा प्यार करता हूं और आपको हमेशा याद करूंगा। आपका संगीत सदाबहार है। बॉलीवुड उद्योग के लिए एक बड़ा नुकसान।'



सोनू निगम ने भी वाजिद खान के निधन पर दुख जताया है। साजिद-वाजिद के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'मेरे भाई वाजिद खान हमें छोड़कर चले गए।'


वाजिद ने अपने भाई साजिद के साथ मिलकर कई फिल्मों में संगीत दिया है। दोनों भाईयों की जोड़ी बॉलीवुड में साजिद-वाजिद के नाम से जानी जाती रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कोरोना की वजह से वाजिद खान की मौत हुई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया है कि किडनी की बीमारी के चलते वाजिद खान की मौत हुई है।

साजिद-वाजिद ने सबसे पहले 1998 में सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' के लिए संगीत दिया। 1999 में, उन्होंने सोनू निगम की एल्बम 'दीवाना' के लिए संगीत दिया, जिसमें "दीवाना तेरा", "अब मुझसे रात दिन" और "इस कदर प्यार है" जैसे गाने शामिल थे। उसी साल उन्होंने फिल्म हैलो ब्रदर के लिए संगीत निर्देशकों के रूप में काम किया और 'हटा सावन की घाटा', 'चुपके से कोई और' और 'हैलो ब्रदर' जैसे गाने लिखे।

Read in English

Web Title: bollywood stars expressed grief sajid wajid fame?

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे