लाइव न्यूज़ :

किसी को बिल्ली तो किसी को कॉकरोच से लगता है डर, जानें अपने फेवरेट स्टार का अजीबो-गरीब फीयर एंड फोबिया

By मेघना वर्मा | Updated: February 20, 2019 13:27 IST

सबको मंजुलिका बनाकर डराने वाली विद्या बालन खुद बिल्ली से बहुत डरती हैं। बिल्लियों को देखकर ही वो अपना काल्म खो देती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ सितारे ऐसे भी हैं जो पर्दे पर भले ही निडर रहें मगर रियल लाइफ में वो किसी ना किसी चीज से डरते हैं।किंग खान को घोड़ों का डर सबसे ज्यादा है।

आपके चहेते बॉलीवुड सेलिब्रटिज हमेशा ही फिल्मी पर्दे पर आपके दिमाग में अपना इमपैक्ट छोड़ जाते हैं। रोमांस किंग शाहरूख खान हो या मंजुलिका विद्या बालन। हमेशा ही अपने चहेते सितारों को पर्दे पर जिंदगी की जंग लड़ता देखकर आप खुद जीने की तमन्ना करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं आपके कुछ चहेते सितारे ऐसे भी हैं जो पर्दे पर भले ही निडर रहें मगर रियल लाइफ में वो किसी ना किसी चीज से डरते हैं। 

आज आप भी जानिए क्या है आपके फेवरेट बॉलीवुड सेलिब्रटिज का फोबीया और किस चीज को देखकर या महसूस करके घबरा जाते हैं चहेते सितारे...

1. शाहरूख खान

रोमांस के बादशाह शाहरूख खान को देखकर लड़किया अपने सपनों के राजकुमार के सपने देखने लगती हैं। सफेद घोड़े पर सवार होकर सपनों के सौदागर के सपने देखने वाली लड़कियों को बता दूं शाहरूख खुद घोड़े से बहुत डरते हैं। और शायद यही कारण है कि वो बहुत कम फिल्मों में घोड़े के साथ दिखाई दिए हैं। 

2. आलिया भट्ट

हाईवे, डियर जिंदगी, राजी जैसी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने वाली आलिया भट्ट को अंधेरे से बहुत डर लगता है। इसीलिए आलिया भट्ट कभी अंधेरे कमरे में नहीं सोती। वो खिड़की की तरफ डिम लाइट में सोती हैं। 

3. विद्या बालन

सबको मंजुलिका बनाकर डराने वाली विद्या बालन खुद बिल्ली से बहुत डरती हैं। बिल्लियों को देखकर ही वो अपना काल्म खो देती हैं। सिर्फ बिल्ली ही एक ऐसी चीज है जिसके सामने विद्या के पसीने छूट जाते हैं। 

4. अर्जुन कपूर

बॉलीवुड के गुंडे यानी अर्जुन कपूर को सीलिंग फैन का फोबिया है। वो ऐसी ही जगह जाते हैं जहां सीलिंग फैन नहीं होता। हां ये अजीबो-गरीब फोबिया है जो इश्कजादे को डरा देता है। 

5. सोनम कपूर

आप-हम में से भी बहुत से लोग ऐसे होंगे जिन्हें एलिवेटर यानी लिफ्ट से डर लगता होगा। इस लिस्ट में बॉलीवुड की नीरजा यानी सोनम कपूर भी शामिल हैं। सोनम को लिफ्ट से बहुत डर लगता है। इसीलिए सोनम की पहली च्वॉइस सीढ़ियां ही होती है। 

6. रणबीर कपूर

रॉकस्टार से दिलों पर छाने वाले और तमाशा फिल्म में लोगों को खुद से जोड़ने वाले चार्मिंग बॉय रणबीर कपूर को कॉकरोच से बहुत डर लगता है। सिर्फ कॉकरोच ही नहीं रणबीर को स्पाइडर यानी मकड़ों से भी बहुत डर लगता है। 

7. कैटरीना कैफ

बॉलीवुड की चहेती स्टार कैटरीना कैफ को टमाटर से बहुत डर लगता है। जी हां कैटरीना का फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में वो गाना तो याद ही होगा, टमाटर की होली वाला। भले ही कैटरीना ने उसमें काफी निडर एक्ट किया हो मगर एक्ट्रेस को टमाटर का फोबिया है। 

टॅग्स :शाहरुख़ खानआलिया भट्टविद्या बालनअर्जुन कपूरसोनम कपूरकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस