लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने राम मंदिर को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना, तो कहा-आप मुसलमानों के नाम पर माल बनाते हो, कुछ तो...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 29, 2020 14:10 IST

कमाल सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखते रहते हैं। कई बार कमाल ट्रोलर के हाथ भी चढ़ जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकमाल आर खान बॉलीवुड प्रोड्यूसर और एक्टर हैं

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। 5 अगस्त को धूमधाम से अयोध्या में राम मंदिर भूमिपूजन होना है। इस कार्यक्रम के लिए सभी तरह की तैयारियां की जा रही है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, राम मंदिर की नींव में चांदी की ईंट रखी जाएगी। इस ईंट की तस्वीर मीडिया के सामने आई है। आप देखेंगे कि ईंट में जय श्री राम के अलावा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी का नाम भी लिखा है। चांदी के इस ईंट का वजन 22,600 ग्राम है। 

कमाल सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखते रहते हैं। कई बार कमाल ट्रोलर के हाथ भी चढ़ जाते हैं।कमाल आर खान बॉलीवुड प्रोड्यूसर और एक्टर हैं। कमाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। केआरके हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं। ऐसे में अब कमाल ने राम मंदिर से जोड़ते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है।

ऐसे में कमाल मे ऐसा ट्वीट किया है कि हर कोई हैरान रह जाएगा। अगर मन्दिर बनाने के लिए Congress के दफतरों की मिट्टी भी भेजी जाए, क्योंकि मस्जिद उनकी हुकूमत के दौरान गिरी, तो फिर आपके घर की मिट्टी भी भेजी जाए, क्योंकि बाबरी के बाद भी आपका कांग्रेस के साथ समर्थन जारी रहा! आप मुसलमानो के नाम पर माल बनाते हो, कुछ तो शर्म करो @asadowaisi साहेब!

कमाल आर खान (Kamaal R Khan) का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा जा रहा है।  उनके ट्वीट पर ट्विटर यूजर भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।यह पहला मौका नहीं है जब उन्होंने इस तरह से निशाना साधा हो। इससे पहले भी वो कई मुद्दों को लेकर उन पर निशाना साध चुके हैं।

5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास करेंगे। इसी बीच कई मीडिया रिपोर्ट और सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि 5 अगस्त को राम मंदिर कंस्ट्रक्शन साइट की जमीन के नीचे टाइम कैप्सूल रखा जाएगा। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने  टाइम कैप्सूल रखे जाने की बात को गलत और अफवाह बताया है। 

टॅग्स :कमाल आर खानराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

भारतVIDEO: राम नवमी पर PM मोदी ने किया रामलला का पूजन, दिया बड़ा संदेश

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: सिया राम की जय?, परिवार, दोस्त और रिश्तेदार को भेजें राम नवमी के मौके पर बधाई संदेश, अपने को दें शुभकामनाएं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस