लाइव न्यूज़ :

जमीन हड़पने का मामलाः गिरफ्तार बॉलीवुड फाइनेंसर यूसुफ लकड़ावाला की आर्थर रोड जेल में मौत, जानें मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 9, 2021 20:39 IST

बॉलीवुड के फाइनेंसर युसूफ लकड़ावाला कैंसर से पीड़ित था। अधिकारी ने कहा कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजमीन हथियाने के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से जेल में था।लकड़ावाला (76) को मृत जे जे अस्पताल लाया गया और उनकी मृत्यु की घोषणा दोपहर करीब 12 बजे की गई।पोस्टमार्टम के बाद उनकी मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

मुंबईः बॉलीवुड के फाइनेंसर युसूफ लकड़ावाला का निधन हो गया। लकड़ावाला को मुंबई के जेजे अस्पताल में मृत लाया गया था। वह आर्थर रोड जेल में बंद था। जमीन हथियाने के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से जेल में था।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भूमि सौदे से जुड़े धन शोधन के एक मामले में लकड़वाला को गिरफ्तार किया था। जेल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक लकड़वाला (76) को जे जे अस्पताल में मृत लाया गया था और उसकी मौत की घोषणा दोपहर करीब 12 बजे की गई थी। हालांकि, उसकी मौत के कारण का पता नहीं चल सका है।

सूत्रों के मुताबिक लकड़ावाला कैंसर से पीड़ित था। उन्होंने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। ईडी ने मई में लकड़ावाला को जमीन के सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही लकड़वाला की मौत की असल वजह के बारे में पता चल सकेगा।

अधिकारी ने बताया कि आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। ईडी ने मई में लकड़वाला को जमीन के सौदे से जुड़े धन शोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया था। उस पर पुणे जिले के पर्यटन केन्द्र खंडाला में 50 करोड़ रुपये की जमीन खरीदने के लिए जाली दस्तावेज बनाने का आरोप था। वह न्यायिक हिरासत में जेल में निरुद्ध था। ईडी ने पिछले महीने चिकित्सा आधार पर लकड़वाला की जमानत याचिका का विरोध किया था।

टॅग्स :मुंबईबॉलीवुड गॉसिपप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल