लाइव न्यूज़ :

कोरोना के अलावा इन मुद्दों से गरमाया बॉलीवुड; निधन, आरोप-प्रत्यारोप सहित पढ़ें मायानगरी के चर्चित मुद्दे

By स्वाति सिंह | Updated: September 21, 2020 19:45 IST

सुशांत केस में एक्टर के परिवार ने जबसे रिया चक्रवर्ती को मुख्य आरोपी बताया है। तबसे रिया लगातार ट्रोल हो रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना महामारी के कहर के अलावा जो सबसे ज्यादा चर्चित रहा है वो है बॉलीवुडकोरोना काल में ऐसे कई मुद्दे सामने आए  जिसने बॉलीवुड को दो खेमों में बांट दिया।

मुंबई: इस साल कोरोना महामारी के कहर के अलावा जो सबसे ज्यादा चर्चित रहा है वो है बॉलीवुड। दरअसल, कोरोना काल में ऐसे कई मुद्दे सामने आए  जिसने बॉलीवुड को दो खेमों में बांट दिया। इनमें सबसे चर्चित मुद्दा है सुशांत सिंह राजपूत के निधन का।

सुशांत की मौत को तीन महीने बीत चुके हैं लेकिन अभी तक उनके मौत की वजह का सच सामने नहीं आया है। सुशांत के मामले में मुंबई पुलिस की जांच को लेकर सवाल उठे। वहीं, दूसरी ओर नेपोटिज्म, मूवी माफिया, बॉलीवुड के ड्रग कार्टेल पर विवाद गरमाया।

इसके अलावा ड्रग का मामला भी काफी गरमाया हुआ है। दरअसल, सुशांत केस में एक्टर के परिवार ने जबसे रिया चक्रवर्ती को मुख्य आरोपी बताया है। तबसे रिया लगातार ट्रोल हो रही हैं। रिया के मीडिया ट्रायल के खिलाफ कई सेलेब्स ने अपनी आवाज उठाई। रिया के लिए इंसाफ की गुहार लगाई। रिया का साथ देने वाले सेलेब्स को भी जमकर निशाना बनाया गया। रिया के पक्ष और विपक्ष में आए सेलेब्स मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं।

वहीं, रवि किशन के ड्रग्स वाले बयान के बाद जया बच्चन का सदन में पलटवार भी बेहद चर्चित रहा। दरअसल, सपा सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन ने रवि किशन पर पलटवार करते हुए कहा- कई दिन से बॉलीवुड को बदनाम किया जा रहा है। कुछ लोग ऐसे हैं जो जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। दोषियों पर एक्शन लिया जाना चाहिए लेकिन पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को बदनाम नहीं करना चाहिए। यह गलत बात है। इसके बाद ये मामला सियासी हुआ। जया के बयान की इंडस्ट्री के कई लोगों ने तारीफ की। वहीं कंगना, रणवीर शौरी समेत कई सेलेब्स ने जया की आलोचना की।

अक्सर विवादों में रहने वाली कंगना रनौत ने उद्धव सरकार से जमकर पंगे लिए। इस दौरान कंगना ने बॉलीवुड, मूवी माफिया, शिवसेना, मुंबई पुलिस, सुशांत केस, नेपोटिज्म जैसे तमाम मुद्दों को उठाया। अपने साथ हुई घटनाओं का हवाला देकर कई सेलेब्स को आड़े हाथों लिया। 

 

टॅग्स :कोरोना वायरससुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीजया बच्चनकंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: सपा सांसद जया बच्चन का सरकार पर गंभीर आरोप, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीब्लू ड्रम वाली ड्रेस पहनकर पहुंचीं राखी सावंत, कहा 'जया जी… मेरे पैप्स को कुछ मत बोलो वरना…'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस