सुषमा स्वराज के निधन पर बॉलीवुड हस्तियों ने जताया शोक, बोले- संसद में उठाती थीं हमारे हक की आवाज!
By आदित्य द्विवेदी | Published: August 7, 2019 03:10 AM2019-08-07T03:10:09+5:302019-08-07T03:10:09+5:30
पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज के निधन पर जावेद अख्तर, अनुपम खेर और रवीना टंडन जैसी अनेक बॉलीवुड हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।
पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार रात निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। स्वराज को रात करीब साढ़े नौ बजे दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल लाया गया और उन्हें सीधे आपातकालीन वॉर्ड में ले जाया गया। एम्स के चिकित्सकों ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उनके निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। जावेद अख्तर, अनुपम खेर, करण जौहर और रवीना टंडन जैसी अनेक बॉलीवुड हस्तियों ने भी सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने एक लाइव वीडियो में कहा कि उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उनसे मुलाकात की थी। स्वराज ने उन्हें मिलने बुलाया था। खेर ने कहा कि वो एक महान वक्ता और करिश्माई नेता थी।
— Anupam Kher (@AnupamPKher) August 6, 2019
जावेद अख्तर ने कहा कि वो लोकसभा में हमारे हक की आवाज उठाती रहती थी। उन्होंने लिखा, 'सुषमा जी के निधन से बेहद दुखी हूं। म्यूजिक इंडस्ट्री उनकी कर्जदार रहेगी क्योंकि वो लोकसभा में हमारे हर की आवाज उठाती थीं। आप बेहतरीन इंसान हैं सुषमा जी। हम आपके हमेशा आभारी रहेंगे।'
इसके अलावा करण जौहर, सनी देओल और रवीना टंडन ने भी सुषमा स्वराज के निधन की खबर पर गहरा दुख जताया है और श्रद्धांजलि अर्पित की है।
My sincere condolences on passing away of #Sushmaswaraj ji. One of the finest leader of our country.She was special and we will miss her.Sending my prayers to family and friends. pic.twitter.com/BeYy6S9TmN
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) August 6, 2019
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर मंगलवार को गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि भारतीय राजनीति के एक गौरवशाली अध्याय का अंत हो गया। गौरतलब है कि भाजपा की वरिष्ठ नेता का 2016 में गुर्दा प्रतिरोपित किया गया था और स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था। उनके परिवार में पति स्वराज कौशल और बेटी बांसुरी हैं।