लाइव न्यूज़ :

कोरोना: आइसोलेशन में रहने को लेकर एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने कही ऐसी बात जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 31, 2020 16:54 IST

उर्मिला खुद को अपने कुत्तों के साथ व्यस्त रखती हैं और बचे हुए समय में खूब पढ़ती हैं। आइसोलेशन के इस दौर में उन्हें अपने पति मोहसिन अख्तर मीर की कंपनी भी मिल ही रही है।

Open in App
ठळक मुद्देउर्मिला के मुताबिक यह वक्त अपने गिरेबां में झांककर अपनी जिंदगी और जीवनशैली पर गौर फरमाने का है। पूरे देश में लॉकडाउन से शायद उर्मिला पर कुछ खास असर नहीं हुआ है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर आमतौर पर अकेले रहना ही पसंद करती हैं। शूटिंग के दिनों में भी वह काम खत्म होते ही घर की ओर दौड़ लगाती थीं। अब पूरे देश में लॉकडाउन से शायद उन पर कुछ खास असर नहीं हुआ है। उर्मिला कहती हैं, ''मुझे हमेशा से घर में रहना पसंद रहा है और मेरे लिए लॉकडाउन कोई चिंता की बात नहीं है।'' 

उर्मिला खुद को अपने कुत्तों के साथ व्यस्त रखती हैं और बचे हुए समय में खूब पढ़ती हैं। आइसोलेशन के इस दौर में उन्हें अपने पति मोहसिन अख्तर मीर की कंपनी भी मिल ही रही है। उर्मिला के मुताबिक यह वक्त अपने गिरेबां में झांककर अपनी जिंदगी और जीवनशैली पर गौर फरमाने का है। 

उन्होंने कोरोना वायरस से उपजे संकट को मानव जाति के लिए चेतावनी करार दिया है। बेहतर होगा कि हर व्यक्ति इस बात पर ध्यान दे कि उसने भागदौड़ की जिंदगी में क्या खोया। वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रकोप से निपटने के लिए सामाजिक दूरी बनाना एक बड़ा उपाय साबित हो सकता है।

बता दें कि जन्स होपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार, दुनिया भर में 175 देशों और क्षेत्रों में कोरोना वायरस के संक्रमण के 7,82,365 मामले हैं, जिनमें से सबसे अधिक 1,61,807 मामले अमेरिका में हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनउर्मिला मार्तोडकरबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल