लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी ने गोवा के क्वॉरंटीन सेंटर की खोली पोल, वीडियो में दिखाईं सेंटर की गंदगी

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: May 20, 2020 14:52 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी ने गोवा के एक क्वॉरंटीन सेंटर का वीडियो बनाया है और वहां की हाइजीन और सुविधाओं पर सवाल उठाया है

Open in App

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी हाल ही में लॉकडाउन के बीच अपने मंगेतर मानेक कॉन्ट्रैक्टर के साथ गोवा को लेकर चर्चा में थीं. गोवा में एंटर होते ही दोनों को 2 हफ्ते के लिए क्वॉरंटीन कर दिया गया है. कोरोना वायरस के बीच गोवा जाने पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें काफी ट्रोल किया था.  

हालांकि पूजा बेदी ने अपनी सफाई पेश करते हुए इस बात का खुलासा किया है कि वो  सरकार की अनुमित लेने के बाद गोवा गई थीं. इसलिए गोवा पहुंचने के बाद उन्हें और मानेक को एक दिन के लिए क्वारंटीन सेंटर में भी रहना  पड़ा. लेकिन उन्हें जहां रखा गया था , उससे वो खुश नहीं थी. दरअसल पूजा बेदी ने क्वॉरंटीन सेंटर की सुविधाओं पर सवाल उठाते हुए एक वीडियो शेयर किया है. 

पूजा बेदी ने अपने क्वॉरंटीन सेंटर का वीडियो बनाया है और वहां की हाइजीन और सुविधाओं पर सवाल उठाया है. पूजा ने ट्वीट किया, अपने मंगेतर जो कि गोवा के हैं, उनके साथ मेरे गोवा जाने पर काफी गुस्सा दिखाया गया। हम नियमों के अनुसार ही गए थे. ऑनलाइन गोवा सरकार, डीसीपी मुंबई को अप्लाई किया था, हर चेकपोस्ट पर रुके, गोवा हॉस्पिटल में Covid टेस्ट करवाया और गोवा क्वॉरंटीन में रात गुजारी।

कृपया वीडियो देखें, मैं क्यों सुविधाओं को लेकर परेशान हूं, वीडियो में पूजा बेदी बताती हैं कि उन्हें आराम नहीं चाहिए लेकिन कम से कम बेसिक हाइजीन तो हो.  उन्होंने कहा कि लोग लगातार यहा आ जा रहे हैं और सफाई नहीं है तो ये ज्यादा रिस्की है।उन्होंने एक और ट्वीट में कहा कि हाइजीन और सैनिटाइजेशन न होने की वजह से यहां वायरस पैदा हो रहा  हैं। जो लोग गोवा आ रहे हैं ऐसे क्वॉरंटीन सेंटर में आकर उन्हें कोरोना हो जाएगा

पूजा ने लिखा, मैं सुरक्षा के लिहाज से ट्वीट कर रही हूं लेकिन सारे लोग फोकस कर रहे हैं कि एक सिलेब्रिटी गोवा पहुंची है.

पूजा और उनके मंगेतर मानेक को 30 मई तक होम क्वॉरंटीन रहने को कहा गया है. इसके बाद पूजा बेदी ने एक और वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने पूरी बात बताई है और ये भी कहा की वो गोवा से भी उतना ही प्यार करती है. ये वीडियो उन्होंने गोवा के लोगो की भलाई के लिए ही बनाया था. 

टॅग्स :पूजा बेदीगोवाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?