लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में परिणीति चोपड़ा को सता रहा है इस बात का अफसोस, कहा- हम सब बेबस हैं

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 13, 2020 10:53 IST

इसमें कोई शक नहीं है कि परिणीति अब किसी भी स्टारडम की दौड़ में नहीं हैं। वरना एक समय था था जब श्रद्घा कपूर, आलिया भट्ट जैसी कई बड़ी हीरोइनों के साथ उनकी तुलना की जाती थी, पर अब वह किसी भी तुलना में नहीं आती है।

Open in App
ठळक मुद्देपरिणीति चोपड़ा की फिल्म सितंबर में रिलीज हो जाती, पर इसकी रिलीज डेट भी टल सकती है। परिणीति बताती हैं, ''सिर्फ 'द गर्ल' ही नहीं मै अपनी एक और फिल्म 'साइना' को भी लेकर बहुत उत्साहित हूं। 

परिणीति चोपड़ा इन दिनों घर में रहकर लॉकडाउन खत्म होने की बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। उन्हें अपनी फिल्मों के पोस्टपोन होने का बड़ा अफसोस है। वह अपनी अगली फिल्म रिभु दासगुप्ता की 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' के प्रमोशन की तैयारी कर रही थीं कि अचानक सब कुछ ठहर गया। परिणीति बताती हैं, ''सिर्फ 'द गर्ल' ही नहीं मै अपनी एक और फिल्म 'साइना' को भी लेकर बहुत उत्साहित हूं। 

यह फिल्म सितंबर में रिलीज हो जाती, पर इसकी रिलीज डेट भी टल सकती है। हम मई में रिलीज होने वाली 'द गर्ल' के प्रमोशन की सारी तैयारी कर चुके थे कि अचनाक हमें रुकना पड़ा। यह एक रोमांचक थ्रिलर फिल्म है। इसलिए इस फिल्म को लेकर मेरी उम्मीदें कुछ ज्यादा हैं, पर हम सब बेबस हैं। सिवाय घर में रहने के और कोई उपाय भी नहीं है। एक अच्छी बात यह भी हुई कि लॉकडाउन की वजह से सारी सड़कें एकदम सुनसान हो गई हैं। 

पोल्यूशन कितना कम हो गया है। साथ में हम सबको कितना खाली वक्त मिल गया है। सच में, घर में रहने का भी अपना मजा है। मैं अभी अपनी पसंदीदा किताबों को पढ़ रही हूं।'' इसमें कोई शक नहीं है कि परिणीति अब किसी भी स्टारडम की दौड़ में नहीं हैं। वरना एक समय था था जब श्रद्घा कपूर, आलिया भट्ट जैसी कई बड़ी हीरोइनों के साथ उनकी तुलना की जाती थी, पर अब वह किसी भी तुलना में नहीं आती है।

परिणीति कहती हैं, ''किसी भी को-स्टार के साथ मेरी केमिस्ट्री खराब नहीं है, इसलिए हताश होने की जरूरत नहीं है। मेरे पास अब भी कई फिल्में हैं। मैं अपनी दीदी प्रियंका चोपड़ा को बहुत फॉलो करती हूं। उनका स्ट्रगल मुझे याद है। इसके बाद उनका चरम स्टारडम भी मैंने देखा है।''

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनपरिणीति चोपड़ाबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!