लाइव न्यूज़ :

CAA के समर्थन में राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर लगे 'देश के गद्दारों को...' नारे, भड़के बॉलीवुड एक्टर ने कही ये बड़ी बात

By अमित कुमार | Updated: February 29, 2020 16:13 IST

सांप्रदायिक संघर्षों में 250 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इनके कारण मुख्य रूप से जो क्षेत्र प्रभावित हुए हैं, उनमें जाफराबाद, मौजपुर, चांदबाग, खुरेजी खास और भजनपुरा शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजीव चौक के अंदर कुछ लोगों की भीड़ 'देश के गद्दारों को, गोली मारो...को' के नारे लगाते नजर आए। इस घटना के बाद मेट्रो का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और एनआरसी को लेकर लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। कुछ लोग इस कानून के पक्ष में नारे लगा रहे हैं तो वहीं कुछ इसके खिलाफ हैं। इन दिनों देश की राजधानी दिल्ली में सीएए पर दो खेमों में लोग बंट गए हैं। सांप्रदायिक हिंसा के खिलाफ शनिवार को जंतर-मंतर पर शांति मार्च का आयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर दिल्ली के ही जंतर-मंतर से सटे राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर एक बार फिर कुछ लोगों ने हिंसा भड़काने की कोशिश की। 

दरअसल, राजीव चौक के अंदर कुछ लोगों की भीड़ 'देश के गद्दारों को, गोली मारो...को' के नारे लगाते नजर आए। इस घटना के बाद मेट्रो का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो पर कई सुपरहिट हिंदी फिल्मों में काम करने वाले विपिन शर्मा ने नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा, 'आपको लगता होगा कि ये किसी प्लान के तहत एक खास वर्ग द्वारा किया गया होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर इसको इसी तरह प्रोत्साहित किया जाएगा तो यह ट्रेंड बन जाएगा। 

उन्होंने आगे लिखा, " इस तरह की गुंडागर्दी को बिल्कुल बख्शा नहीं जा सकता। इन्हें लगता है कि यह कुछ भी कर सकते हैं। आपको, खुद को हमको किसी को भी नुकसान या मार सकते हैं।' बता दें कि दिल्ली हिंसा में अब तक 42 लोगों की जान जा चुकी है। सांप्रदायिक संघर्षों में 250 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इनके कारण मुख्य रूप से जो क्षेत्र प्रभावित हुए हैं, उनमें जाफराबाद, मौजपुर, चांदबाग, खुरेजी खास और भजनपुरा शामिल हैं।

You might be thinking this is aimed at a certain group of ppl with a certain viewpoint but If this is encouraged it wl become a dangerous trend. This hooliganism wl not spare anyone. They wl feel they have a right to do anything and kill anyone. Even their own. Even me and you. https://t.co/Y4zLoQyMaP— Vipin Sharma 🇨🇦🎥🇮🇳 (@sharmamatvipin) February 29, 2020

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्ली क्राइमजाफराबाद हिंसाशाहीन बाग़ प्रोटेस्टकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के बड़े हथियार रैकेट का भंडाफोड़, दिल्ली से हो रहा था ऑपरेट; 10 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टDelhi Crime: मालवीय नगर में माँ ने अपनी दो बेटियों को मार डाला, आत्महत्या का प्रयास किया, गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUttam Nagar: तरुण मर्डर केस में 4 आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने अब तक 8 लोगों को पकड़ा

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

क्राइम अलर्टDelhi: 3 बेटियों के साथ मृत मिली मां, घर में गला रेतकर हत्या; पति फरार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?