लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बोले बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा- उन्हें यह लड़ाई लड़नी चाहिए थी...

By अमित कुमार | Updated: June 18, 2020 18:54 IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही लोग अपनी प्रतिक्रियाएं रख रहे हैं। इस मामले पर अब बिहारी बाबू यानि शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड में बात की जाए बिहार के शत्रुध्न सिन्हा के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में धाक जमाई थी।सुशांत को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा हमारे बीच काफी समानता रही हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म के मामलों की जांच पर कहा कि इन बातों की खोजबीन करने से कोई विशेष लाभ तो होगा नहीं।

बॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पूरा बॉलीवुड सदमे में हैं। सुशांत सिंह ने मुंबई के घर पर आत्महत्या कर ली जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुशांत सिंह बिहार के थे हालांकि बिहार के ऐसे कई सितारें है जो अलग-अलग क्षेत्र में नाम कमा रहे हैं। बिहार की प्रतिभा किसी से छुपी नहीं है। अगर बॉलीवुड में बात की जाए बिहार के शत्रुध्न सिन्हा के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में धाक जमाई थी। सुशांत सिंह एक ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने बॉलीवुड में नाम कमाया था।

सुशांत बिहार के पटना जिले के रहने वाले थे। उनका जन्म पटना में ही हुआ था। अपनी फिल्म ही नहीं सबकी नजर में खुद को साबित करने के लिए सुशांत सिंह राजपूत ने काफी मेहनत की थी। उनका ये सफर आसान नहीं था। घरवालों के खिलाफ जाकर उन्होंने एक्टिंग में अपना करियर चुना था और एक मुकाम हासिल किया था। एक इंटरव्यू के दौरान बिहार के शत्रुघ्न सिन्हा ने सुशांत और नेपोटिज्म के विवाद पर अपनी बात रखी है।

बड़े स्टार बन सकते थे सुशांत

बिहारी बाबू यानि शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा हमारे बीच काफी समानता रही हैं। हम बिहार से रहे हैं। वह काफी बड़े स्टार बन सकते थे, उन्हें कठिन परिस्थितियों में लड़ना चाहिए था। कोई प्रॉब्लम थी तो लोगों को बताना चाहिए था। सुशांत से सिर्फ एक ही बार मुलाकात हुई थी। जब वह मुझसे मिलने आया था तो बहुत प्रभावित किया। सुशांत उन लोगों में थे जो अपने सपनों को पूरा करना जानते थे। 

नेपोटिज्म के मामलों की जांच पर कही यह बात

शत्रुघ्न सिन्हा ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म के मामलों की जांच पर कहा कि इन बातों की खोजबीन करने से कोई विशेष लाभ तो होगा नहीं, क्योंकि जाने वाला तो चला गया। सुशांत सिंह राजपूत, हमारा सन ऑफ द सॉइल, बिहार का बेटा, पटना का लाडला अब हमारे बीच नहीं रहा। ऐसे में अब उसको लेकर पुरानी बातों को दोहारने से कोई लाभ नहीं होने वाला। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतशत्रुघ्न सिन्हाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!