लाइव न्यूज़ :

जिस कोच ने रोहित शर्मा को बनाया वर्ल्ड का सबसे खतरनाक बल्लेबाज, अब वहीं बल्लेबाजी सीखने पहुंचे शाहिद कपूर

By अमित कुमार | Updated: March 11, 2020 14:36 IST

रोहित शर्मा की बल्लेबाजी को देखकर हर कोई उनके खेलने के अंदाज का दीवाना है। खिलाड़ी से लेकर आम दर्शक तक रोहित की बल्लेबाजी तकनीक के कायल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरोहित को एक बेहतर बल्लेबाज बनाने में उनके कोच दिनेश लाड का भी काफी योगदान रहा है। दिनेश लाड इन दिनों बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर को बल्लेबाजी की ट्रेनिंग दे रहे हैं।

भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा अपनी बल्लेबाजी से कई रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं। रोहित शर्मा की बल्लेबाजी को देखकर हर कोई उनके खेलने के अंदाज का दीवाना है। खिलाड़ी से लेकर आम दर्शक तक रोहित की बल्लेबाजी तकनीक के कायल हैं। रोहित को एक बेहतर बल्लेबाज बनाने में उनके कोच दिनेश लाड का भी काफी योगदान रहा है। 

दिनेश लाड इन दिनों बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर को बल्लेबाजी की ट्रेनिंग दे रहे हैं। फिल्म कबीर सिंह की सफलता के बाद अब शाहिद कपूर जर्सी में दिखाई देंगे। इस फिल्म में वह एक बल्लेबाज का रोल प्ले कर रहे हैं। जिसके इर्द-गिर्द फिल्म की कहानी घूमती है। अपने किरदार को परफेक्ट बनाने के लिए वह कोच दिनेश लाड का सहारा ले रहे हैं। ऐसा वह इस वजह से कर रहे हैं ताकि उनका बैटिंग स्टाइल एक स्ट्रोक प्लेयर जैसा लगे। 

शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे शाहिद

कुछ दिन पहले'जर्सी' की शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर घायल हो गए थे। शाहिद चंडीगढ़ में क्रिकेट पर आधारित तेलगू ब्लॉकबस्टर फिल्म की बालीवुड रिमेक की शूटिंग कर रहे थे। जहां उन्हें गेंद से चोट लग गई। शॉट के दौरान अचानक से गेंद उनके होंठ पर आकर लग गई जिससे खून निकलने लगा। उनके इलाज के लिए तुरंत डॉक्टर आए और चोट पर टांके लगाने पडे़। इसके बाद वह कुछ दिन शूटिंग नहीं कर सकें थे।

टॅग्स :शाहिद कपूररोहित शर्माबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट36 मैच में 25 जीत, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक जीत रिकॉर्ड?, वानखेड़े में केकेआर के खिलाफ MI की 11वीं जीत?

क्रिकेटMI vs KKR: 13 साल इंतजार और फल मीठा?, 2013 से लेकर 2020 के बीच 5 बार खिताब जीता, पहले मैच में हार का सिलसिला जारी, हार्दिक पंड्या ने कहा-रोहित और रिकलटन में दम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच