लाइव न्यूज़ :

नेटफ्लिक्स लेकर आ रहा है शाहरुख खान की हॉरर वेब सीरीज 'बेताल', जानिए कब होगी रिलीज

By भाषा | Updated: May 5, 2020 21:22 IST

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने ट्वीट किया, “यह आने वाली वेब श्रृंखला बेताल का पहला लुक है। इसमें विनीत कुमार, आहना कुमरा ने अभिनय किया है और पैट्रिक ग्राहम निर्देशक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरेड चिलीज, गौरी खान, गौरव वर्मा इसके निर्माता हैं। यह 24 मई से नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगी। कुछ दिन पहले शाहरुख ने अपने सोशल मीडिया पर एक सवाल-जवाब सेशन रखा था।

नेटफ्लिक्स पर शाहरुख खान द्वारा निर्मित हॉरर श्रृंखला ‘बेताल’ का प्रसारण 24 मई से शुरू होगा। निर्माताओं ने मंगलवार को यह जानकारी दी। श्रृंखला का लेखन और निर्देशन पैट्रिक ग्राहम ने किया है जिन्होंने इससे पहले एक अन्य हॉरर श्रृंखला ‘घोल’ बनाई थी। निखिल महाजन श्रृंखला के सह निर्देशक हैं और शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के अलावा गौरव वर्मा इसके सह निर्माता हैं। 

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने ट्वीट किया, “यह आने वाली वेब श्रृंखला बेताल का पहला लुक है। इसमें विनीत कुमार, आहना कुमरा ने अभिनय किया है और पैट्रिक ग्राहम निर्देशक हैं। रेड चिलीज, गौरी खान, गौरव वर्मा इसके निर्माता हैं। यह 24 मई से नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगी।” बेताल में विनीत कुमार सिंह और आहना कुमरा मुख्य भूमिका में हैं।

कुछ दिन पहले शाहरुख ने अपने सोशल मीडिया पर एक सवाल-जवाब सेशन रखा था। इसमें फैन ने उनसे पूछा कि क्या वह हॉलीवुड फिल्म में काम करेंगे। इस सवाल का जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा कि वह हॉलीवुड के ऑस्कर विनर फिल्म निर्देशक क्रिस्टोफर नोलान और मार्टिन स्कॉर्सेसे से मिले हैं। 

लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि वह किसी काम के सिलसिले में मिले थे या फिर औपचारिक तौर पर। बता दें कि शाहरुख 2018 में रिलीज 'जीरो' के बाद से फिल्मों से दूर हैं। उनकी अगली फिल्म को लेकर कई तरह की खबरें आती रहती हैं, लेकिन उन्होंने अब तक किसी भी फिल्म की घोषणा नहीं की है।

टॅग्स :शाहरुख़ खाननेटफ्लिक्सबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!