लाइव न्यूज़ :

सलमान खान की हत्या की साजिश रचने वाला बदमाश अरेस्ट, मर्डर के कई आरोप

By भाषा | Updated: August 18, 2020 19:06 IST

जोधपुर काला हिरण हत्याकांड से सलमान के बरी होने के कारण बिश्नोई दुखी था और वह अभिनेता से रंजिश रखता है। उसने सलमान खान को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस का कहना है कि राहुल की रेकी से लगता है कि बिश्नोई अभिनेता की हत्या की साजिश रच रहा था। डीसीपी (मुख्यालय) राजेश दुग्गल ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि राहुल को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया है।

फरीदाबाद (हरियाणा) जिले के एसजीएम नगर में सरकारी राशन डिपो चलाने वाले प्रवीण की हत्या मामले में गिरफ्तार राहुल नाम के व्यक्ति ने मुंबई में रहकर अभिनेता सलमान खान की रेकी की थी। डीसीपी (मुख्यालय) राजेश दुग्गल ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि राहुल को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया है। 

उन्होंने बताया, ‘‘राहुल कुख्यात बदमाश लारेंस बिश्नोई गिरोह का शार्प शूटर है। बिश्नोई फिलहाल जोधपुर, राजस्थान की जेल में है।’’ डीसीपी ने बताया, ‘‘राहुल ने सलमान खान की रेकी कर, पूरी जानकारी बिश्नोई तक पहुंचाई थी। जोधपुर काला हिरण हत्याकांड से सलमान के बरी होने के कारण बिश्नोई दुखी था और वह अभिनेता से रंजिश रखता है। उसने सलमान खान को जान से मारने की धमकी भी दी थी।’’ 

सलमान की हत्या की रच रहा था साजिश

पुलिस का कहना है कि राहुल की रेकी से लगता है कि बिश्नोई अभिनेता की हत्या की साजिश रच रहा था। उन्होंने बताया कि राहुल पर फरीदाबाद के अलावा झज्जर, भिवानी और पंजाब में भी हत्या और फिरौती के मामले दर्ज हैं। अधिकारी ने बताया कि पिछले छह महीने में राहुल द्वारा चार लोगों की हत्या किए जाने का संदेह है। पुलिस उसे अदालत में पेश कर हिरासत की मांग करेगी। 

उत्तराखंड से किया गया गिरफ्तार 

गौरतलब है कि 24 जून को एसजीएम नगर में सरकारी राशन डिपो चलाने वाले प्रवीण की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने राहुल उर्फ सन्नी को रविवार को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया। 2018 में प्रवीण ने राहुल को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार कराया था। पुलिस का कहना है कि उसी रंजिश में राहुल ने प्रवीण की हत्या की है। 

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!