लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड एक्टर ने ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कांग्रेस के बागी नेताओं पर साधा निशाना, कहा-वे जन्म से भ्रष्ट हैं और वे कभी भी...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 11, 2020 08:49 IST

कमाल आर खान बॉलीवुड प्रोड्यूसर और एक्टर हैं। कमाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेआरके हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं।ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफा दिया है

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफा दिया है। मुख्यमंत्री कमलनाथ से नाराज चल रहे सिंधिया ने मंगलवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इस्तीफा दे दिया। सिंधिया ने खुद ट्वीट कर अपने इस्तीफे की जानकारी दी है। ज्योतिरादित्य के आलावा 22 विधायकों ने भी कांग्रेस सा इस्तीफा दे दिया है । ऐसे में मध्य प्रदेश की इस सियासी उथल पुथल पर हर कोई राय रख रहा है। अब इस पर एक्टर प्रोड्यूसर कमाल आर खान ने अपनी बात रखी है।

कमाल सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखते रहते हैं। कई बार कमाल ट्रोलर के हाथ भी चढ़ जाते हैं।कमाल आर खान बॉलीवुड प्रोड्यूसर और एक्टर हैं। कमाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। केआरके हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं।

कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले नेताओं पर कमाल आर खान ने ट्वीट कर के जमकर निशाना साधा है। कमाल ने ट्वीट करके लिखा है कि  कांग्रेस के राजनेताओं ने मप्र में फिर से साबित कर दिया है कि वे जन्म से भ्रष्ट हैं और वे कभी भी खुद को बेच सकते हैं। #AaaThoo!

इसके अलावा कमाल ने एक और ट्वीट किया और लिखा कि यह मत सोचो कि केवल भारतीय राजनीति एक मजाक है। इज़राइल में एक वर्ष के भीतर 3 बार चुनाव किए जाते हैं और अभी भी किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए पर्याप्त वोट नहीं मिले हैं। इसलिए चुनाव 4 वीं बार हो सकता है। Lol! 😭

मध्य प्रदेश के सियासत के नाटकीय घटनाक्रम को देखते हुए कांग्रेस ने सरकार को बरकरार रखने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के नेता सज्जन सिंह वर्मा और डॉक्टर गोविंद सिंह मंगलवार रात को ही बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए। वे पार्टी के 19 बागी विधायकों से मिलेंगे और उन्हें पार्टी में वापस लाने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे।''

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंधिया के साथ पार्टी के 22 विधायकों ने भी इस्तीफा दिया है। इस बीच यह भी खबर है कि पार्टी नेता बुधवार को जयपुर जाएंगे।

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमाल आर खानज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?