लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड के इस एक्टर ने ट्विटर को कहा अलविदा, लिखा-मेरा आखिरी ट्वीट है

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 22, 2019 12:54 IST

कमाल आर खान आए दिन सभी पर निशाना साधते रहते हैं लेकिन अब कमाल ने ट्वीट करके ट्विटर से अलविदा कहने की बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देकमाल ने हाल ही में ट्विटर को छोड़ने की बात कही हैअभी ये साफ नहीं हुआ है कि कमाल वकाई ट्विटर छोड़ रहे हैं कि नहीं

निर्माता और एक्टर कमाल आर खान बॉलीवुड में अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय रखते रहते हैं। वह आए दिन किसी ना किसी पर निशाना भी साधते रहते हैं। लेकिन अब कमाल ने ऐसा कुछ किया है जिससे सभी चौंक जाएंगे।

सभी पर निशाना साधने वाले कमाल ने ट्विटर को छोड़ने की बात कही है। खुद कमाल ने ट्वीट के जरिए कहा है कि वह ट्विटर से अलविदा कह रहा हैं। अब ये बात सच है कि नहीं ये  तो वक्त ही बताएगा।

कमाल ने ट्वीट करके लिखा है कि मेरे पास #Twitter के कारण बहुत अधिक दबाव है जिसे मैं अब और नहीं ले सकता। इसलिए यह मेरा आखिरी ट्वीट है। अलविदा हमेशा के लिए!

कमाल के इस ट्वीट के बाद लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोगों को कमाल के ट्वीट पर भरोसा नहीं हो रहा है। लोगों को कमाल का ये कोई नया तरीका लग रहा है। जिससे वह सभी को अपनी तरफ खींच सकें।

कश्मीरियों की दी सलाह

हाल ही में कमाल ने कश्मीरियों को सहाल दी है। हाल ही में केआरके ने ट्वीट करके लिखा है कि कश्मीर में जो भी हो रहा है। उसके लिए सरकार जिम्मेदार नहीं है। लोगों के यह बात समझना चाहिए कि अब एक बार 370 हटने के बाद उसे वापस नहीं लिया जाएगा, उन्हें यह विरोध बंद कर देना चाहिए। उन्हें अब सामान्य खुशहाल जीवन जीना चाहिए। हम भारत के लोग उनका अधिकार नहीं छिनेंगे।

केआरके ने आगे लिखा है, ‘सरकार ने जो भी गलत किया है, मैं उसका हमेशा विरोधी रहा हूं लेकिन अनुच्छेद 370 हटाने के लिए सरकार की निंदा नहीं कर सकता। यह कश्मीरी लोगों के भले के लिए है और पूरा भारत सभी भारतीयों का है। कश्मीरी लोगों के लिए अलग नियम नहीं हो सकता। जय हिंद।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?