लाइव न्यूज़ :

कोरोना के बढ़ते मामलों पर धर्मेंद्र ने जताई चिंता, कहा- मैं दुआ करता हूं कि ये वायरस आपको छू भी ना पाए...

By अमित कुमार | Updated: April 16, 2020 20:20 IST

धर्मेंद्र का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। फैंस इस पर तरह तरह से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देधर्मेंद्र के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।कोरोना वायरस के कारण वीडियो में धर्मेंद्र काफी दुखी नजर आ रहे हैं।

कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने अपनी बात कही है। धर्मेंद्र ने इस संबंध में एक वीडियो पोस्ट किया है और लोगों की खास सलाह दी है। वीडियो में धर्मेंद्र काफी दुखी नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर हमेशा की तरह वायरल हो रहा है। धर्मेंद्र कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से काफी दुखी हैं और लोगों से हिम्मत के साथ रहने की सलाह दे रहे हैं। 

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर उन्होंने कहा, 'दोस्तो, कोरोना वायरस ने तो पूरी दुनिया की नाक में दम कर रखा है। मैं तो लॉकडाउन से एक दिन पहले ही यहां आ गया था। अपने फॉर्म पर, रोज खबरें सुनता रहता हूं। बहुत दुख होता है। मैं ऐसी कामना करता हूं कि यह बीमारी जल्द ही खत्म हो जाए। आप सभी को जो भी निर्देश मिल रहे हैं उसका पालन करना।'

धर्मेंद्र वीडियो में आगे कहते हैं कि सब ठीक हो जाएगा। मैं दुआ करता हूं कि ये कोरोना आपको छू भी ना पाए। आप सभी को बहुत प्यार।" इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा: मैं आप सभी के लिए प्रार्थना करता हूं, आओ सभी मिलकर एक दूसरे के लिए जीएं।" धर्मेंद्र के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

देश में कोरोना वायरस से लोगों का बुरा हाल

देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बृहस्पतिवार को 414 हो गई और मामलों की संख्या बढ़कर 12,380 तक पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने हालांकि, बताया कि कोविड-19 के 10,477 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है, जबकि 1,488 लोग ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है और एक विदेशी नागरिक अपने देश चला गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसधर्मेंद्रबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!