लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में अनुपम खेर के जूतों में लग गई दीमक, उग आए पौधे, तस्वीर शेयर कर एक्टर ने कही यह बात

By अमित कुमार | Updated: May 26, 2020 18:21 IST

लॉकडाउन की वजह से लोग अपने घर पर रहने को मजबूर हैं। आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक इन दिनों घर पर ही सारा टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअनुपम खेर अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।रील लाइफ की तरह रियल लाइफ में भी अनुपम खेर अपने स्वभाव से लोगों का दिल जीतते नजर आते हैं।

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह कोरोना वायरस से बचने के लिए अक्सर फैंस को सलाह भी देते रहते हैं। इतना ही नहीं वह इंस्टाग्राम पर लाइव चैट कर फैंस के सवालों का जवाब भी देते रहे हैं। सोमवार को अनुपम खेर ने अपने जूते की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया।

अनुपम खेर की यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है। दरअसल, इस तस्वीर में एक जोड़ी जूते रैक पर रखे हैं, इनमें दीमक लग गई है और उनमें से कुछ पौधों की कोपलें भी निकल आई हैं। तस्वीर के कैप्शन में अनुपम खेर ने लिखा, "लॉकडाउन इफैक्ट।" अनुपम खेर की इस तस्वीर पर लगातार फैंस भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

अनुपम खेर अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। अनुपम खेर ने हर तरह के किरदार को बखूबी निभाया है। अपनी लाजवाब एक्टिंग से उन्होंने हर किरदार में जान डालने का काम किया है। कॉमेडियन से लेकर विलेन तक अनुपम हर रोल में अपनी एक अलग छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं। रील लाइफ की तरह रियल लाइफ में भी अनुपम खेर अपने स्वभाव से लोगों का दिल जीतते नजर आते हैं।

इन दिनों सरकार से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक लोगों को कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूक करने का काम कर रहे हैं। साथ ही वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार फैंस को इस महामारी से निपटने के तरीकों पर बात करते रहते हैं। अनुपम खेर भी लगातार फैंस को इस महामारी से बचने का उपाय बता रहे हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनअनुपम खेरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!