लाइव न्यूज़ :

VIDEO: गले में लाल गमछा डाल काम पर निकले अक्षय कुमार, कहा- कोरोना हो गया तो...

By अमित कुमार | Updated: June 2, 2020 17:27 IST

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इस महामारी को हराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संपूर्ण देशवासियों से कुछ सावधानियां बरतने को कहा है। जिसके बारे में अक्षय कुमार इस वीडियो में बात करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस वीडियो के जरिए अक्षय कुमार ने लोगों को काम पर जाते समय बरतने वाली सावाधानियों के बारे में बताया है।गांव का मुखिया अक्षय कुमार से लॉकडाउन में टहलने को लेकर सवाल करता है। इस पर अक्षय उन्हें जवाब देते हैं। अक्षय कुमार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमारकोरोना वायरस से निपटने के लिए फैंस को अक्सर सुझाव देते रहते हैं। सोशल मीडिया के जरिए वह फैंस को लगातार इस महामारी को हल्के में नहीं लेने की नसीहत देते रहते हैं। कुछ दिन पहले अक्षय कुमार से पूरी सावधानी के साथ सरकार के लिए एक एड की शूटिंग की थी। जिसका वीडियो अब जारी कर दिया गया है। 

इस वीडियो के जरिए अक्षय कुमार ने लोगों को काम पर जाते समय बरतने वाली सावाधानियों के बारे में बताया है। वीडियो में दूर खड़े होकर गांव के मुखिया से बात करते हुए अक्षय कुमार लोगों को जागरुक करने का प्रयास कर रहे हैं। गांव का मुखिया अक्षय कुमार से लॉकडाउन में टहलने को लेकर सवाल करता है। इस पर अक्षय उन्हें जवाब देते हैं। अक्षय इस विज्ञापन में बबलू का किरदार निभा रहे हैं। 

गांव के मुखिया बबलू से कहते हैं कि महामारी फैली हुई और तू टहलने जा रहा है। बबलू इस पर कहता है कि वह टहलने नहीं बल्कि काम पर जा रहा है। मुखिया बोलते हैं कि तूझे डर नहीं लगता, तो बबूल कहता है कि पहले लगता था। अब मैं पूरी सावधानी के साथ अपने काम पर जा रहा हूं। अक्षय कहते हैं कि जब कोरोना से निपटने के लिए डॉक्टर्स से लेकर पुलिस तक रोजाना काम कर रहे हैं तो हम क्यो नहीं।

अक्षय आगे कहते हैं कि मुंह पर मास्क लगाना, बार-बार हाथ को धोना और दूसरों से दूरी बनाकर हम इस बीमारी से बच सकते हैं। इसके बावजूद अगर बीमारी हो भी गई तो सरकार के पास इलाज के लिए पर्याप्त सुविधा है। अक्षय कुमार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी सुर्खियां बटोर रहा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअक्षय कुमारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम