लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चोपड़ा को बीएमसी ने दिया झटका, भेजा नोटिस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 3, 2018 10:49 IST

 बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। लेकिन अब वह विवादों में फंसती नजर आ रही हैं।

Open in App

मुंबई, 3 जुलाई:  बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। लेकिन अब वह विवादों में फंसती नजर आ रही हैं। खबर के अनुसार बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने प्रियंका को अवैध निर्माण करने पर कानूनी नोटिस जारी किया है।

मिथुन चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ी, रेप-धोखाधड़ी के मामले में पत्नी, बेटे के खिलाफ कोर्ट ने जारी किए आदेश

प्रियंका को बीएमसी ने अंधेरी वेस्ट इलाके के ओशिवारा में दफ्तर और उसी के पास बने एक अन्य कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के अंदर कथित रूप से अवैध निर्माण करने पर यह नोटिस भेजा है। ये कॉम्प्लेक्स उन्होंने किराए पर दिया हुआ है जिस पर अवैधतौर से हाल ही में कुछ बदलाव किए गए हैं। कहा जा रहा है कि  बीएमसी ने बताया कि इस मामले में उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा कई बार शिकायत मिली थी।

 प्रियंका के खिलाफ की गई शिकायत के मुताबिक यहां स्पा में निर्माण संबंधित गैरकानूनी बदलाव किए गए हैं। शिकायत के बाद बीएमसी ने इसकी जांच की और सभी को आरोपों को सही पाया है।  बीएमसी ने नजदीक ही स्थित वास्तु प्रिसिंक्ट बिल्डिंग के परिसर की भी जांच की। कहा जाता है कि चोपड़ा परिवार इसका इस्तेमाल दफ्तर के तौर पर करता है। यहां भी निर्माण संबंधित नियमों का उल्लंघन मिला।

'बौने शख्स' के बाद अब 'एस्ट्रोनॉट' बनेंगे शाहरुख़ खान, जल्द ही शुरू करेंगे फिल्म 'सैल्यूट' की शूटिंग

फिलहाल बीएमसी ने उन्हें कानूनी नोटिस जारी किया है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'नलिनी' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म भारत के महान लेखक रवींद्रनाथ टैगोर की प्रेम कहानी पर आधारित है।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ाबृहन्मुंबई महानगरपालिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारतबृहन्मुंबई महानगर पालिकाः मुंबई में तावड़े-नागपुर में ठाकरे, संदेश साफ

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?