महेंद्र सिंह बर्थडे स्पेशल वीडियो: जब सुशांत सिंह राजपूत को लेकर सुपरस्टार रजनीकांत के घर पहुंच गए थे एमएस धोनी, जानें फिर क्या हुआ...

By अमित कुमार | Published: July 7, 2020 08:11 AM2020-07-07T08:11:23+5:302020-07-07T08:19:31+5:30

सुशांत सिंह राजपूत और एमएस धोनी बायोपिक के दौरान कई बार एक-दूसरे से मिले थे। इस दौरान वह एक चेन्नई सुपरस्टार रजनीकांत के घर पहुंचे थे। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Birthday Special When MS Dhoni met Rajinikanth and left Sushant Singh Rajput blushing | महेंद्र सिंह बर्थडे स्पेशल वीडियो: जब सुशांत सिंह राजपूत को लेकर सुपरस्टार रजनीकांत के घर पहुंच गए थे एमएस धोनी, जानें फिर क्या हुआ...

फिल्म प्रमोशन के दौरान रजनीकांत से मिलने गए थे माही और सुशांत सिंह राजपूत। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsधोनी भले ही 39 साल के हो गए हों, लेकिन फैंस अभी भी उन्हें भारत की ओर से खेलते हुए देखना चाहते हैं। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने पिछले महीने 14 तारीख को आत्महत्या कर लिया था।धोनी के जन्मदिन के मौके पर उनका और सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। 7 जुलाई 1981 को रांची में जन्मे महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। धोनी अपनी कप्तानी में भारत को 2 विश्व कप खिताब जिता चुके हैं। धोनी भले ही 39 साल के हो गए हों, लेकिन फैंस अभी भी उन्हें भारत की ओर से खेलते हुए देखना चाहते हैं। 

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने पिछले महीने 14 तारीख को आत्महत्या कर लिया था। सुशांत सिंह ने अपने करियर की सबसे सफल फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड' स्टोरी की थी। यह फिल्म बाक्स ऑफिस पर ब्लाकबस्टर साबित हुई थी। इतना ही नहीं सुशांत ने जिस तरीके से माही का रोल निभाया था, लोगों ने उसकी जमकर प्रशंसा की थी। 

वायरल हो रहा पुराना वीडियो

धोनी के जन्मदिन के मौके पर उनका और सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी सुशांत के साथ सुपरस्टार रजनीकांत के घर पर नजर आ रहे हैं। दरअसल, यह वीडियो फिल्म रिलीज से पहले की है। जहां सुशांत और माही ने 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' और उसे तमिल में डब किए जाने को लेकर रजनीकांत से बात की थी।

वीडियो देख इमोशनल हो रहे फैंस

धोनी ने रजनीकांत की मुलाकात सुशांत सिंह राजपूत से करवाई और बताया कि वह उनका किरदार निभा रहे हैं। इस दौरान धोनी और रजनीकांत आपस में तमिल में कुछ बातें कर रहे होते हैं। जिसे सुशांत दूर बैठकर सुन रहे हैं और इस दौरान उनके चेहरे पर कई बार स्माइल भी आती है। फैंस सुशांत का यह वीडियो देखकर काफी इमोशनल हो रहे हैं। 

 

English summary :
Former Indian team captain Mahendra Singh Dhoni is celebrating his 39th birthday today. Born in Ranchi on 7 July 1981, Mahendra Singh Dhoni is one of the most successful captains of India. Dhoni has won 2 World Cup titles to India under his captaincy.


Web Title: Birthday Special When MS Dhoni met Rajinikanth and left Sushant Singh Rajput blushing

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे