लाइव न्यूज़ :

14 फिल्म करके भी दर्शकों के दिलों में घर नहीं कर पाईं ट्विंकल, पढ़ें दिलस्पच बातें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 29, 2017 14:47 IST

ट्विंकल के करियर की सभी 14 फिल्म में से केवल एक ही फिल्म हिट रही।

Open in App

अभिनेत्री से लेखिका बनीं ट्विंकल खन्‍ना आज अपना 50वां जन्‍मदिन मना रही हैं। ट्विंकल के लिए उनका जन्‍मदिन बेहद खास है क्‍योंकि इसी दिन उनके पिता और जानेमाने सुपरस्टार राजेश खन्‍ना का भी जन्‍मदिन है। ट्विंकल खन्ना का जन्म 29 दिंसबर 1973 को मुंबई में हुआ था। ट्विंकल सुपरस्‍टार राजेश खन्‍ना और अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की बेटी हैं। ट्विंकल के करियर की सभी 14 फिल्म में से केवल एक ही फिल्म हिट रही।

पहली ही फिल्‍म हिट

ट्विंकल ने अभिनेता बॉबी देओल के साथ वर्ष 1995 में फिल्‍म 'बरसात' से डेब्‍यू किया था। फिल्‍म ने अच्‍छा कारोबार किया और ट्विंकल को इस फिल्‍म के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवार्ड मिला। इसके बाद उन्‍होंने ‘जान’ (1996) और ‘दिल तेरा दीवाना’ (1996) में काम किया लेकिन ये दोनों की फिल्‍में कुछ खास नहीं चली।

तीनों खान संग कर चुकी हैं काम

ट्विंकल इंडस्‍ट्री के तीनों खान संग काम कर चुकी हैं। सलमान खान के साथ उन्‍होंने ‘जब प्यार किसी से होता है’ में काम किया। फिल्‍म में दर्शकों ने उनके अभिनय और बेहद पसंद किया। ट्विंकल ने शाहरुख के साथ ‘बादशाह’ (1999) और आमिर के साथ ‘मेला’ में काम किया, बॉलीवुड के तीनों खान के साथ काम करने के बावजूद वे लोकप्रियता के शिखर तक नहीं पहुंच पाई।

सोशल मीडिया पर ट्विंकल की दिलचस्पी

ट्विंकल वर्ष 2014 से सोशल मीडिया ट्विटर पर छाईं हैं। अपने बेबाक और बिंदास अंदाज को लेकर वे कई बार अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में छाईं रहती हैं। हाल ही में उन्‍होंने सलमान के अविवाहित होने को लेकर तंज कसा था जिसके बाद उन्‍हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था। 

टॅग्स :ट्विंकल खन्नाबर्थडे स्पेशलराजेश खन्नाबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?