लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: राज बब्बर हो जाते थे हर रोल में फिट, पढ़ें बॉलीवुड से राजनीति तक का उनका सफर

By मेघना वर्मा | Updated: June 23, 2019 07:05 IST

राज बब्बर के तीन बच्चे हैं। जूही, आर्य और प्रतीक बब्बर। जूही और आर्य नादिरा से है तो वहीं प्रतीक स्मिता और राज का बेटा है। स्मिता के मौत के बाद राज फिर अपनी पहली पत्नी नादिरा के पास वापस लौट गए थे।

Open in App

अपने समय के दिग्गज एक्टर राज बब्बर आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। 38 साल तक बॉलीवुड में अपना योगदान देने वाले राज बब्बर का जन्म 23 जून 1952 को हुआ था। राज बब्बर ने फिल्म में हीरो ही नहीं बल्कि खलनायिका का किरदार भी किया। सिर्फ यही नहीं लोगों ने उनको इस दोनों को अवतार को पसंद किया। 

राज बब्बर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक्ट्रेस रीना रॉय के साथ की थी। लेकिन सही मायनों में राज बब्बर को पहचान 'इंसाफ का तराजू' से मिली थी। सिर्फ फिल्मी करियर की वजह से नहीं बल्कि अपनी लव लाइफ को लेकर भी वो काफी कंट्रोवर्सी में रहे। स्मिता पाटिल के साथ उनकी लव लाइफ को लेकर काफी विवादित रहा।

फिल्मों से दूर रहने वाले राज बब्बर जाने-माने पॉलिटिशन भी हैं। अपने ही शहर आगरा से उन्होंने समाज वादी पार्टी ज्वॉइन कर ली। वहीं अमर सिंह के बयान के बाद राज बब्बर को पार्टी से सस्पेंड भी कर दिया गया। वहीं पांच अक्टूबर 2008 को एक बार फिर राज बब्बर ने कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन कर ली। 17वें लोकसभा चुनाव में भी राज बब्बर फतेहपुर से चुनाव लड़े थे मगर उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।

इंसाफ का तराजू फिल्म में राज बब्बर ने एक बलात्कारी का रोल प्ले किया। जो फेमस एक्ट्रेस जीनत अमान के साथ फिल्माया जाना था। जिसे करने में राज बब्बर काफी घबराए हुए थे। क्योंकि वो इंडस्ट्री में नए थे और जीनत काफी फेमस और बड़ी हिरोइन थीं। लेकिन ये रोल राज बब्बर के लिए लकी साबित हुआ और इस रोल ने ही उन्हें रातोंरात सुपरस्टार की लिस्ट में लाकर खड़ा कर दिया। उनकी इस दमदार एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया।

राज बब्बर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने पहली शादी नादिरा से की थी। मगर उनकी दूसरी पत्नी स्मिता पाटिल थीं। बताया जाता है कि राज बब्बर ने  स्मिता के लिए अपना घर छोड़ दिया था। सिर्फ यही नहीं उस जमाने में दोनों लिव इन में भी रहने लगे थे। कुछ वक्त के बाद 1986 में स्मिता से शादी कर ली। दोनों का एक बेटा प्रतीक बब्बर भी है। लेकिन अपने बेटे को जन्म देने के कुछ वक्त बाद हुए इन्फेक्शन की वजह से स्मिता की मृत्यु हो गई।

राज बब्बर के तीन बच्चे हैं। जूही, आर्य और प्रतीक बब्बर। जूही और आर्य नादिरा से है तो वहीं प्रतीक स्मिता और राज का बेटा है। स्मिता के मौत के बाद राज फिर अपनी पहली पत्नी नादिरा के पास वापस लौट गए थे।

टॅग्स :राज बब्बरबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?