लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: करोड़ों रुपए की मालकिन होने के बाद भी किराए के घर में रहती हैं कैटरीना कैफ

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 16, 2020 15:55 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) आज 37 साल की पूरी हो गई हैं। मगर बहुत कम लोगों को मालूम है कि उन्होंने भारत में आज तक कोई घर नहीं खरीदा है।

Open in App
ठळक मुद्देआज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं कैटरीना कैफफिल्म सूर्यवंशी में कैटरीना आने वाली हैं नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। मालूम हो, बतौर मॉडल अपना करियर शुरू करने वालीं कैटरीना आज फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। साल 2003 में फिल्म बूम से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वालीं कैटरीना यूं तो करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं, लेकिन वो मुंबई में आज भी एक किराए के घर में रहती हैं। 

आज भी किराए के घर में रहती हैं कैटरीना कैफ

कैटरीना ने अभी तक भारत में अपना घर नहीं खरीदा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस घर से पहले कैटरीना बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के साथ कार्टर रोड स्थित सिल्वर सेंड अपार्टमेंट में लिव इन रिलेशन में रहती थीं। मगर ब्रेकअप होने के बाद वो कुछ समय इस घर में अकेले रहीं।

वो बांद्रा के माउंट मेरी चर्च स्थित अपार्टमेंट में रहने लग गई थीं। फिलहाल, अब वो अपनी छोटी बहन इसाबेल कैफ के साथ मुंबई के अंधेरी वेस्ट के मौर्या हाउस में रहती हैं। जानकारी के अनुसार, ये घर कैटरीना ने किराए पर लिया है। मगर उनका ये घर काफी खूबसूरत है। 

सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं तस्वीरें

इस घर की तस्वीरें अक्सर कैटरीना कैफ सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। बताया जाता है कि कैटरीना तकरीबन 6 मिलियन डॉलर की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं और उनका लंदन में 7.02 करोड़ रुपए का बंगला भी है। उन्होंने अपने घर को काफी से सजा रखा है। वहीं, एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार भी दिखाई देंगे।

टॅग्स :कैटरीना कैफअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?