Birthday Special: आशा भोसले के वो 10 गानें जिन्हें सुनकर आज भी थिरकने का मन करता है

By मेघना वर्मा | Published: September 8, 2019 07:12 AM2019-09-08T07:12:06+5:302019-09-08T07:12:06+5:30

Birthday Special: सिनेमा जगत में 12 हजार से भी ज्यादा गाना गाने वाली आशा भोसले का जन्म महाराष्ट्र में हुआ था। मशहूर परिवार पंडित दीनानाथ मंगेश्कर के परिवार से जुड़ी आशा ताई के सिर से 9 साल की उम्र में ही पिता का साया उठ गया।

Birthday Special: asha bhosle top 10 songs | Birthday Special: आशा भोसले के वो 10 गानें जिन्हें सुनकर आज भी थिरकने का मन करता है

Birthday Special: आशा भोसले के वो 10 गानें जिन्हें सुनकर आज भी थिरकने का मन करता है

Highlightsआशा भोसले का जन्म आज 86 साल की हो गई हैं।सिनेमा जगत में 12 हजार से भी ज्यादा गाना गाने वाली आशा भोसले का जन्म महाराष्ट्र में हुआ था।

अपनी अवाज से लोगों का दिल जीतने वाली आशा भोसले सात दशकों से इंडस्ट्री को बेहतरीन नगमें देते आई हैं। आशा भोसले ने रोमांटिक से लेकर आइटम सांग्स तक गाये हैं। 8 सितम्बर 1933 को जन्मीं आशा भोसले आज 86 साल की हो गई हैं। आशा ताई के कुछ गाने लोगों के दिलों में घर कर गए तो कुछ इतिहास बन गए। आज बात आशा भोसले के उन्हीं बेहतरीन नगमों की जिन्हें लोगों का खूब प्यार मिला। 

सिनेमा जगत में 12 हजार से भी ज्यादा गाना गाने वाली आशा भोसले का जन्म महाराष्ट्र में हुआ था। मशहूर परिवार पंडित दीनानाथ मंगेश्कर के परिवार से जुड़ी आशा ताई के सिर से 9 साल की उम्र में ही पिता का साया उठ गया। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी को आशा और उनकी बड़ी बहन लता मंगेश्कर नें फिल्मों में अभिनय करके और गाना गाकर संभाली।

आशा भोसले ने अपना पहला गाना 1948 में फिल्म चुनरिया के लिए गाया। सोलह साल की उम्र में अपने परिवार वालों के खिलाफ जाकर अपनी उम्र से पंद्रह साल बड़े गणपतराव भोसले से शादी कर ली। हालांकि ये शादी ज्यादा समय तक चल नहीं पाई और आशा ताई को वापस पुणे अपने परिवार के पास आना पड़ा। 1957 में आई फिल्म नया दौर को आशा भोसले की जिंदगी में बड़ा बदलाव कह सकते हैं। इस फिल्म में ओ पी नय्यर के गानों से आशा को बॉलीवुड में काफी नाम मिला।

जब 1956 में पंचम दा और आशा भोसले की पहली मुलाकात हुई थी तब तक आशा भोसले ने बॉलीवुड में अच्छी खासी पहचान बना ली थी। इस मुलाकात के लगभग 10 साल बाद आरडी बर्मन ने आशा भोसले को नासिर हुसैन कि फिल्म तीसरी मंजिल में गाने के लिए संपर्क किया। बस इसके बाद पंचम दा के संगीत और आशा ताई की आवाज का जादू बॉलीवुड पर ऐसा छाया की दोनों के बनाए और गाए गाने लोगों की जुबान पर चढ़ गए।

सुनिए आशा भोसले के कुछ बेहतरीन नगमें

इन आंखों की मस्ती के 

साल 1981 में आई फिल्म उमराव जान के इस गाने में रेखा ने अपनी अदाओं और आशा जी ने अपनी आवाज से दिल जीत लिया था।

दिल चीज क्या है

उमराव जान के एक और गाने के लिए आज भी आशा ताई की आवाज का कोई तोड़ नहीं

दिल तो दिल है

जिंदगी एक जुआं फिल्म के इस गाने में आशा भोसले की आवाज ने जान डाल दी थी। वहीं माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की केमेस्ट्री भी कमाल की थी।

दम मारो दम मिट जाए गम

हरे कृष्णा हरे राम फिल्म का ये गाना आज भी बजता है तो लोग थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं। 

जवानी जाने मन

नमक हलाल का ये गाना आज भी उसी एनर्जी के साथ सुना जाता है। 

पर्दे में रहने दो

आशा पारेख और धर्मेद्र की फिल्म शिखर का ये गाना जितना शानदार है उतना ही मजेदार भी।

दो लफ्जों की है दिल की कहानी

रोमांटिक गानों की बात हो और आशा जी का ये गाना ना गाया जाए ऐसा पॉसिबल ही नहीं। चारो तरफ पानी और नाव पर बैठे ये गाना आज भी बेहद पसंद किया जाता है।
 

मुझे रंग दे

ए आर रहमान का कम्पोज किया यह गाना जितना एनर्जी से भरा है उतनी ही एनर्जी से तब्बू ने इस पर डांस किया है। आशा भोसले की आवाज ने गाने में चार चांद लगा दिया है। 

रात अकेली है बुझ गए दीये

ज्वेल थीफ फिल्म जितनी ही कॉमेडी से भरी थी उसका ये गाना भी लोगों को बहुत पसंद आता है।

पान खाए सइंया हमारो

तीसरी कसम के इस गाने की खनक लोगों के कानों तक आज भी उसी तरह पहुंती हैं। गाना भले ही ब्लैक एंड व्हाइट रहा हो मगर लोगों के दिलों को रंगीन कर जाता है।

Web Title: Birthday Special: asha bhosle top 10 songs

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे