लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: विराट से पहले इनके साथ भी अनुष्का ने फरमाया था इश्क, पढ़ें कुछ दिलचस्प बातें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 1, 2018 08:25 IST

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का आज 30वां जन्मदिन है। अनुष्का का जन्म 1988 में हुआ था।

Open in App

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का आज 30वां जन्मदिन है। अनुष्का का जन्म 1988 में हुआ था। मॉडलिंग की दुनिया से बॉलीवुड में आईं अनुष्का शर्मा ने अपने छोटे से करियर में बॉलीवुड में एक अलग पहचान कायम की हैं। अनुष्का की शुरुआती पढ़ाई आर्मी स्कूल से हुई और इसके बाद उन्होंने माउंट कैरमल कॉलेज से कला में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की तरफ अपना रूख किया और फिर वे मुंबई चली आईं और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक नजर इनकी जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बातों पर-

मॉडलिंग से की थी शुरुआत

अनुष्का शर्मा को 2007 में फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स के लिए एक मॉडल के रूप में पहला ब्रेक मिला और मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई चले गए। जिसके बाद यशराज फिल्म्स ने उनको तीन फ़िल्मों साइन किया और रब ने बना दी जोड़ी (2008) में शाह रुख़ ख़ान के साथ कामयाब डेब्यू कीं। इसके बाद आई उनकी फ़िल्में ‘बदमाश कंपनी’ और ‘बैंड बाजा बारात’ में भी उन्हें दर्शकों ने काफी सराहा।

जब रैंप वॉक का मिला ऑफऱ

 मॉडलिंग में ब्रेक पाने के लिए अनुष्का को ज्यादा पापड़ नहीं बेलने पड़े थे। अनुष्का के लिए आसान नहीं था मॉडलिंग में करियर बनाना। कहते हैं कि एक बार अनुष्का बैंगलोर  के एक मॉल में शॉपिंग कर रही थीं। इसी दौरान मशहूर फैशन डिजायनर वेंडल रॉडिक्स की नजर उन पर पड़ी।रॉडिक्स को अनुष्का इतनी जंच गई कि उन्होंने लैक्मे फैशन वीक में रैंपवॉक का ऑफर दे दिया और यहीं से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी।

आदित्य चोपड़ा ने किया था रिजेक्ट

यशराज प्रोडक्शन की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से करियर की शुरुआत करने वाली अनुष्का आज टॉप पर हैं। इस फिल्म में उनके अभिनय को जमकर सराहा गया था।  'रब ने बना दी जोड़ी' से अपनी शुरुआत करने वाली अनुष्का शर्मा जब बैंगलोर से इस फिल्म के लिए ऑडिशन देने मुंबई आईं थीं,  उस समय आदित्य चोपड़ा ने ये कहते हुए उन्हें रिजेक्ट कर दिया था कि वो हीरोइन मैटेरियल है ही नहीं, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूद था कि बाद नें आदित्य ने उनकी ही फिल्म के लिए साइन किया था।

इनके लिए भी धड़का दिल

 अनुष्का का नाम जोहेब यूसुफ के साथ जुड़ चुका है, कहते हैं जोहेब रैंप मॉडल हैं और दोनों की मुलाकात बंग्लुरु में उस समय हुई थी जब अनुष्का भी मॉडलिंग करती थीं। कहा जाता है कि दोनों सीरियस रिलेशनशिप में थे और दोनों का ये रिश्ता लगभग दो साल तक चला था, लेकिन बाद में दोनों का लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप और अनुष्का के स्टार स्टेटस के चलते यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक पाया और दोनों अलग हो गए थे।

प्रोडक्शन हाउस की मालकिन

अभिनय के बाद अनुष्का शर्मा अब फ़िल्म प्रोडक्शन में भी हाथ आजमाने लगी हैं।  अभिनेत्री की एनएच 10 और फिल्लौरी प्रोडक्शन तले बनी फ़िल्में हैं। दोनों ही फिल्मों को पर्दे पर जमकर साराहा भी गया है। अनुष्का रिस्क लेने में नहीं झिझकतीं और उनकी पीके, सुलतान, ऐ दिल है मुश्किल जैसी फ़िल्मों में काम किया हैं।

लव लाइफ

2017 दिसंबर में अनुष्का ने क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी की। दोनों के बीच रोमांस और नजदीकियों की चर्चा आये दिन खबरों में सुनने को मिलती रहीं थीं। इन दोनों के बीच प्यार की सबसे बड़ी ब्रेकिंग जानकारी तक मिली जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर थी और अनुष्का विराट से मिलने कीवी देश पहुंच गईं, दोनों एक साथ घूमते नजर आए थे। फिलहाल दोनों पति-पत्नी के रूप में एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

टॅग्स :अनुष्का शर्माबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?