लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: जया प्रदा ने छेड़छाड़ करने पर एक्टर को जड़ा था थप्पड़, पढ़ें दिलचस्प बातें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 3, 2018 09:09 IST

बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती और अभिनय का लोहा मजबाने वाली अभिनेत्री जया प्रदा का जन्मदिन है।

Open in App

मुंबई, 3 अप्रैल: बॉलीवुड की द‍िग्‍गज अदाकारा जयाप्रदा का आज जन्‍मद‍िन है। जयाप्रदा बॉलीवुड की उन गिनी-चुनी अभिनेत्रियों में हैं जो अपनी खूबसूरती और अभिनय दोनों के लिए बॉलीवुड में जानी जाती हैं। अभिनेत्री जयाप्रदा का असली नाम ललिता रानी है। जया भी बॉलीवुड की वो अभिनेत्री हैं जिन्होंने फिल्मों में आने के बाद अपना नाम बदला है। ललिता उर्फ जया का जन्म 3 अप्रैल 1962 में आंध्र प्रदेश के राजाहमुंडरी जिले में हुआ था। जया के पिता कृष्णा राव तेलुगू फिल्मों के फाइनेंसर थे और उनकी मां एक डांसर थीं।

- जया को बचपन से ही फिल्मों में काम करने का शौक था। जया के फिल्मी कैरियर की शुरुआत तेलुगू फ़िल्म 'भूमिकोसम' से हुई। इसमें जया का छोटा सा रोल था। -जया के फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म 'भूमिकोसम' से हुई। इस फिल्म के लिए जया प्रदा को केवल 10 रुपए मिले थे। फिल्म में उनका 3 मिनट का डांस थ- 1979 में के. विश्वनाथ की 'श्री श्री मुवा' के हिंदी रीमेक 'सरगम' के जरिए जया प्रदा ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।- जयाप्रदा ने पहले से शादीशुदा रहे  श्रीकांत नहाटा से 1986 में शादी की थी।  नहाटा के पहली पत्नी से तीन बच्चे थे। दोनों की शादी को लेकर जमकर विवाद हुए थे क्योंकि जयाप्रदा से शादी करने से पहले उन्होंने पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया था। उस समय जया की शादी को कानूनी तौर पर गलत भी बताया गया था।-जया प्रदा से शादी करने के बाद भी उन्होंने अपनी पहली बीवी से बच्चे पैदा किए और जया उनके पति और पति की पहली बीवी खुशी-खुशी साथ रहने पर सहमत हुए थे।-जयाप्रदा और दलीप ताह‍िल एक फिल्म के ल‍िए सीन शूट कर रहे थे। सीन के दौरान दलीप बेकाबू हो गए और उन्होंने जया को कसकर पकड़ लिया। ऐसे में खुद को दलीप के चंगुल से बचाने के चलते जया ने उन्हें जोरदार चांटा जड़ दिया था।-2000 में जया ने तेदेपा छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थामा था। माना जाता है कि जया प्रदा को पार्टी में लाने के पीछे अमर सिंह की बड़ी भूमिका थी। -जया प्रदा के अमर सिंह उनके मित्र और राजनीतिक गुरु कहे जाते हैं। इतना ही नहीं अमर और जया के रिश्तों के बारे में गॉसिप लगातार राजनीति में बनी रहती है। दोनों के रिश्तों को लेकर कई तरह की बातें होती रही हैं। 

टॅग्स :जयाप्रदाबर्थडे स्पेशलबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP Elections: अभिनेत्री जयाप्रदा को विधानसभा चुनावों में भाजपा से मिलेगा मौका? पंकज चौधरी और अपर्णा यादव से की मुलाकात

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?