लाइव न्यूज़ :

Birth Anniversary : साधना, जिनका हेयर स्टाइल बना 60 के दशक का फैशन आइकन, रणबीर कपूर के साथ किया था आखिरी रैंप वॉक

By मेघना वर्मा | Updated: September 2, 2019 07:06 IST

साधना का नाम उनके पिता जी ने रखा था। नाम को रखने के पीछे भी बेहद रोचक कहानी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साधना का नाम उनके पिता ने साल 1930 की अभिनेत्री साधना के नाम पर उनका नाम साधना रखा था। 

Open in App
ठळक मुद्देसाधना 60 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। आज भी साधना कट हेयर स्टाइल लोगों के जहन में है।

'नैंनों में बदरा छाए', 'ओ सजना बरखा बहार आयी और लग जा गले', 'आ जा आई बहार'...और भी ना जाने कितने नगमों का चेहरा रहीं खूबसूरत हसीना साधना शिवदसानी जितनी खूबसूरत थीं उतनी ही उनकी हेयर स्टाइल ने लोगों का दिल जीता। 2 सितंबर 1941 में पाकिस्तान के करांची में जन्मीं साधना बटवारे के समय भारत आयीं। मां-पिता की एकलौती संतान साधना अपनी फिल्मों में दिलकश अदाओं से सबका दिल जीत लिया। उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ रोचक चीजें यहां पढ़ें।

पिता ने पसंदीदा अभिनेत्री के नाम पर रखा था नाम साधना

बताया जाता है कि साधना का नाम उनके पिता जी ने रखा था। नाम को रखने के पीछे भी बेहद रोचक कहानी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साधना का नाम उनके पिता ने साल 1930 की अभिनेत्री साधना के नाम पर उनका नाम साधना रखा था। 

पिता ने देखा था उन्हें एक्ट्रेस बनाने का ख्वाब

कहा जाता है कि जब साधना छोटी थीं तभी उनके पिता ने उन्हें एक्ट्रेस बनाने का ख्वाब देख लिया था। इसी लिए स्कूल के दिनों में ही उन्हें डांस क्लास ज्वॉइन करवा दिया था। साधना ने फिल्म श्री 420 के दो गानों में कोरस के तौर पर डांस भी किया है। महज 15 साल की उम्र में साधना अपना जलवा दिखा चुकी थीं।

जब हेयर स्टाइल बना फैशन आइकल

आज भी साधना कट हेयर स्टाइल लोगों के जहन में है। 60 के दशक की एक्ट्रेस की हेयर स्टाइल एक फैशन स्टेटमेंट बन गया। पहली बार फिल्म लव इन शिमला से उनकी हेयर स्टाइल चर्चा में आ गई। बताया जाता है कि उनका यह हेयर कट फिल्म के ही निर्देशन आर के नैय्यर ने दिया था। 

'वो कौन थी', 'वक्त', 'मेरा साया', 'लव इन शिमला', 'एक फूल दो माली', 'मेरे महबूब', 'आरजू', 'हम दोनों', 'असली-नकली', 'राजकुमार', 'आप आए बहार आयी' जैसी बेहतरीन और क्लासिक फिल्म देने वाली साधना ने निर्देशक आरके नैय्यर से शादी कर ली। साधना की कोई औलाद नहीं हुई। वहीं कहा जाता है कि लव इन शिमला की शूटिंग के दौरान साधना और रामकृष्ण नैय्यर से इश्क हो गया।

अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीतने वाली साधना ने साल 2014 में अपना आखिरी रैम्प वॉक किया। रणबीर कपूर के साथ वह पिंक रंग की साड़ी में रैंप पर चलती दिखाई दी। यही उनकी लाइफ का पहला और आखिरी रैंप वॉक बताया जाता है। इसके बाद 25 दिसंबर 2015 को कैंसर की वजह से 74 साल की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई। मगर साधना आज भी हमारे दिलों में जिंदा हैं।

 

टॅग्स :बर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?