लाइव न्यूज़ :

BMC के कदम को बिहार SP विनय तिवारी ने बताया अनुचित और दुर्भाग्यपूर्ण, कहा- जांच करने में हैं असमर्थ

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 5, 2020 18:33 IST

बिहार के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी इस समय सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच के लिए मुंबई में हैं। हालांकि, वहां पहुंचने के बाद बीएमसी ने उन्हें क्वारंटाइन कर दिया है, जिसके कारण वो मामले की जांच नहीं कर पा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच करने के लिए आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को मुंबई भेजा गया थाबिहार सरकार खटखटा सकती है कोर्ट का दरवाजा

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच के लिए मुंबई पहुंचे बिहार के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी इस समय देश की आर्थिक राजधानी में क्वारंटाइन कर रहे हैं। यही नहीं, बीएमसी ने ये भी साफ कह दिया है कि अगर वो क्वारंटाइन को स्किप करके बीच में वापस जाना चाहते हैं तो पहला उनका कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। ऐसे में अगर उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आती है, तब ही उन्हें वापस जाने का मौका मिलेगा। 

विनय तिवारी का सामने आया रिएक्शन

वहीं, अब इसपर आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी का रिएक्शन सामने आया है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, विनय ने कथित तौर पर कहा कि बीएमसी का ये कदम अनुचित और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि वो उनके जांच के कानूनी अधिकारों से भी इनकार कर रहे हैं। विनय ने आगे बताया कि वह 2 अगस्त से जांच करने में असमर्थ हैं। 

अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि वह बिहार सरकार के संपर्क में हैं और वे सभी विकल्प तलाश रहे हैं। उनके अनुसार इस सब से उनकी जांच में बाधा आ रही है। बता दें, बीएमसी ने बिहार सरकार को एक पत्र भेजा है जिसमें बिहार के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को क्वारंटाइन से मुक्त करने को लेकर मना कर दिया गया है। उन्होंने बिहार के अधिकारियों से डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मामले की जांच करने को भी कहा है।

कोर्ट जा सकती है बिहार सरकार

बिहार सरकार ने भी बीएमसी के फैसले का जवाब देते हुए कहा कि वे विनय तिवारी को क्वारंटाइन से बाहर करने के लिए बीएमसी के जवाब को चुनौती देने के लिए वो कोर्ट का रुख कर रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वे संभवत: उसी मामले के लिए शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच करने के लिए आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को मुंबई भेजा गया था।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबिहारमुंबईबृहन्मुंबई महानगरपालिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस