लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच के लिए बिहार पुलिस ने भेजा IPS ऑफिसर, रिया चक्रवर्ति के गतिविधियों पर है नजर

By एस पी सिन्हा | Updated: August 2, 2020 15:42 IST

बिहार पुलिस कई दिनों से मुंबई पुलिस के सहयोग नहीं करने के बाद भी इस केस में कई लोगों से पूछताछ कर रही है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार पुलिस रिया के कई ठिकानों पर गई, लेकिन वह फरार मिली.सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना में रिया, उसके पिता, मां, भाई समेत आठ लोगों पर केस दर्ज कराया है.रिया ने सुशांत का मोबाइल और लैपटॉप भी अपने पास रखी है.

पटना: फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करने के लिए अब बिहार पुलिस ने एक आईपीएस ऑफिसर को मुंबई भेजा है. कारण कि पटना पुलिस को इस मामले में अहम सुराग भी हाथ लगे हैं.

खास बात यह है कि टीम भले ही मुंबई में जांच कर रही है, लेकिन इसकी पल-पल की मॉनीटरिंग पटना स्थित कंट्रोल रूम से हो रही है. इस बीच पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी आगे की जांच का नेतृत्‍व करने के लिए आज मुंबई रवाना हो गए हैं.

पटना पुलिस इस जांच को अंजाम तक पहुंचाने को लेकर गंभीर है. बिहार के डीजीपी गुप्‍तेश्‍श्‍वर पांडेय ने कहा है कि पुलिस जिम्मेदारों के चेहरे से नकाब जरूर उतारेगी.

वहीं, पटना से मुंबई के लिए रवाना होने से पहले पटना मध्य के सिटी एसपी विनय तिवारी ने कहा कि वह इस मामले की अधिक से अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश करेंगे. अभी अधिक कुछ बता नहीं सकते. पहले से ही मुंबई में एसआईटी की टीम जांच कर रही है. अब तक कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है.

यहां बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के मामले में पटना में पिता केके सिंह द्वारा दर्ज प्राथमिकी को लेकर जांच के लिए पटना पुलिस की टीम मुंबई गई है.

इसके लिए पटना पुलिस के तेजतर्रार अफसरों का सलेक्शन हुआ, फिर वहां जाकर क्या करना है, किन-किन से पूछताछ करनी है, टीम कैसे काम करेगी, किसे बयान दर्ज करना है और किसे सबूत जुटाना है, इसकी फूलप्रूफ तैयारी की गई.

इसके बाद उन्हें यहां से कई अन्य दिशानिर्देश देकर रवाना किया गया. मीडिया के सामने क्या बोलना यह भी समझा कर भेजा गया है. इसके बाद आइजी और एसएसपी लगातार टीम के संपर्क में हैं.

हर मूवमेंट की जानकारी लेते हैं और कहां चूक हो रही है इससे भी आगाह कर रहे हैं. कुल मिलकर कहें तो पटना पुलिस की टीम मुंबई में भले ही है, लेकिन उनका कंट्रोल रूम पटना में ही है.

सूत्रों के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में बिहार पुलिस को रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कई अहम सबूत मिले हैं. जिसके बाद बिहार पुलिस रिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की तैयारी में हैं. बताया जा रहा है कि रिया के खिलाफ कई सबूत बिहार पुलिस को मिले हैं. उममें रिया से पूछताछ जरूरी हो गई है.

बिहार पुलिस कई दिनों से मुंबई पुलिस के सहयोग नहीं करने के बाद भी इस केस में कई लोगों से पूछताछ की है. इसके अलावे कई अहम सबूत जुटाई है. बताया जा रहा है कि फरार रिया किसी से मोबाइल पर बात नहीं कर रही है. उसको डर है कि कही बिहार पुलिस उसके लोकेशन पर पहुंच जाएगी और उसको गिरफ्तार कर सकती है.

कई दिनों के बाद कल वीडियो जारी किया और फिर लापता हो गई है. बिहार पुलिस रिया के कई ठिकानों पर गई, लेकिन वह फरार मिली. सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना में रिया, उसके पिता, मां, भाई समेत आठ लोगों पर केस दर्ज कराया है. जिसके बाद बिहार पुलिस मामले की जांच कर रही है.

रिया पर सुशांत के खाते से 15 करोड रूपए दूसरे खाता पर ट्रांसफर करने का भी आरोप है. इसके अलावे सुशांत का मोबाइल, लैपटॉप भी अपने पास रखी है.

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतमुंबईबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?