लाइव न्यूज़ :

'बिग बॉस' का एक्स कंटेस्टेंट लिया गया पुलिस हिरासत में, प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ कर रहा था प्रदर्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 28, 2019 14:53 IST

राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने कल संसद में भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर की टिप्पणी के खिलाफ विजय चौक पर विरोध प्रदर्शन किया

Open in App
ठळक मुद्दे नाथूराम को देशभक्त बताए जाने पर राजनीतिक पार्टियों से लेकर मीडिया तक में प्रज्ञा की जमकर किरकिरी हुई है। विपक्षी पार्टी जमकर प्रज्ञा को निशाना बना रही हैं।

भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Singh Thakur)ने हाल ही में एक बयान दिया जिसके बाद से वह लगातार चर्चा में हैं। प्रज्ञा ने बीते बुधवार को लोकसभा में एकपीजी संशोधन विधेयक पर चर्चा करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त करार दिया है। नाथूराम को देशभक्त बताए जाने पर राजनीतिक पार्टियों से लेकर मीडिया तक में प्रज्ञा की जमकर किरकिरी हुई है। विपक्षी पार्टी जमकर प्रज्ञा को निशाना बना रही हैं। ऐसे में बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट तहसीन पूनावाला ने प्रज्ञा पर कमेंट करते हुए ट्वीट किया है। लेकिन इसी बीच उनको हिरासत में लिया गया है।

 राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने कल संसद में भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर की टिप्पणी के खिलाफ विजय चौक पर विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' बताया गया। बाद में उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

तहसीन ने किया ट्वीट 

हाल ही में प्रज्ञा सिंह ठाकुर को लेकर बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट तहसीन पूनावाला ने आड़े हाथों लिया है ।तहसीन पूनावाला  ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ संसद के बाहर विरोध करेंगे।

प्रज्ञा ठाकुर को लेकर किया गया तहसीन का ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। तहसीन पूनावाला ने अपने ट्वीट में लिखा, "हमारे महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की हत्या स्वतंत्र भारत के प्रथम आतंकवादी गोडसे द्वारा की गई और भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर उन्हें लगातार देशभक्त कह रही हैं। मैं प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ संसद के बाहर नंगे पैर प्रदर्शन करूंगा। विपक्ष से अनुरोध है कि वह सुनिश्चित करे कि सरकार इसके लिए माफी मांगे।

तहसीन ने इसके बाद लिखा है कि संसद के बाहर 11 बजे नंगे पैर चलते हुए प्रदर्शन करेंगे और गांधी जी के भजन चलाएंगे।सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर झूठ बोल रही है और मैं चाहता हूं कि प्रधानमंत्री जी और गृह मंत्री जी इसके खिलाफ कार्रवाई करें।

इतना ही नहीं तहसीन ने लिखा है कि प्रज्ञा ठाकुर को अपने इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। प्रज्ञा से सोशल मीडिया पर लोग जमकर माफी मांगने की मांग कर रहे हैं। हालांकि अभी तक उनकी ओर से इस पर कोई बयान नहीं आया है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?