लाइव न्यूज़ :

BB14:पवित्रा बनीं मिस स्टाइल आइकन, तो रुबीना को मिला मिस कंफ्यूज का टैग-पढ़ें अपडेट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 17, 2020 10:02 IST

जान कुमार ने निक्की तंबोली को मिस ड्रामा क्वीन का टैग दिया, एजाज खान ने पवित्रा को मिस खिलाड़ी का, शहजाद ने जैस्मिन को मिस नौंटकी का टैग दिया

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस के द्वारा दिए गए इस टास्क में फ्रेशर मेल कंटेस्टेंस्ट को फीमेल कंटेस्टेंट्स को एक टैग देना थाबिग बॉस ने ही ये टैग खुद से डिसाइड किए हुए थे

टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस ’ एक बार फिर से फैंस के सामने पेश हो गया है। बिग बॉस 14 को फैंस अभी तक काफी पसंद कर रहे हैं। इस बार भी शो में सीनियर की भूमिका ने सिद्धार्थ शुक्ला की एंट्री हुई है। हर बार की तरह से इस बार भी शो में कई तरह के तड़के लगाए जा रहे हैं। शो में लड़ाई झगड़े भी अब काफी देखने को मिल रहा है। बिग बॉस 14 में कंटेस्टेंट्स पूरी जान लगाकर अपने हर टास्क को पूरा कर रहे हैं।

 शुक्रवार के एपिसोड में जमकर हंगामा देखने को मिला। अपना निजी सामान पाने को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ। निक्की तंबोली और जैस्मिन भसीन के बीच काफी खींचतानी भी देखने को मिली ।  इसी के चलते सीनियर्स भी आपस में भिड़ गए। लेकिन जब मामला शांत हुआ तो इसके बाद बिग बॉस ने भी एक एंटरटेनिंग टास्क दिया।

बिग बॉस के द्वारा दिए गए इस टास्क में फ्रेशर मेल कंटेस्टेंस्ट को फीमेल कंटेस्टेंट्स को एक टैग देना था। बिग बॉस ने ही ये टैग खुद से डिसाइड किए हुए थे। इस टास्क में खास ये था कि  मेल कंटेस्टेंट को उस टैग को किसी लड़की को देना था जो उनके मुताबिक उस लड़की पर सूट करता हो।

ऐसे में उस लड़की को मिले हुए टैग के हिसाब से तैयार होना था। इसके बाद तैयार होने के बाद उन्हें रैंप वॉक करनी थी। साथ ही ये बताना था कि क्या वो उस टैग से सहमत हैं या नहीं। निशांत और अभिनव ने लड़कियों को तैयार होने में मदद करनी थी।

जान कुमार ने निक्की तंबोली को मिस ड्रामा क्वीन का टैग दिया, एजाज खान ने पवित्रा को मिस परफेक्ट खिलाड़ी का, शहजाद ने जैस्मिन को मिस नौंटकी का टैग दिया। वहीं राहुल वैद्य ने रुबीना को मिस कंफ्यूज का टैग दिया। वैसे तो सभी कंटेस्टेंट्स अपने टैग से सहमत नजर आए, हालांकि रुबीना अपने टैग से सहमत नहीं थीं। सभी प्रतियोगियों ने अच्छे खेलते हुए अपनी बात रखी।  अंत में तीनों सीनियर्स सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान ने स्टाइल को देखते हुए पवित्रा पुनिया को मिस स्टाइल आइकन बना दिया।

टॅग्स :बिग बॉसरुबीना दिलेक
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?