लाइव न्यूज़ :

BB13: बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने 'फिक्स्ड विनर' कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ऐसे लोगों की सोच...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 17, 2020 09:09 IST

शो जीतने के बाद सिद्धार्थ से सवाल किया गया कि मेकर्स पर पक्षपात करने का आरोप लगाया जा रहा है। उनका कहना है कि शो फिक्सड है। इस पर सिद्धार्थ ने कहा है कि इस बारे में आप क्या कह सकते हैं मैंने लंबे वक्त के बाद ये खिताब जीता है।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस 13 विवादों से भरा रहा था। इस बार का बिग बॉस काफी सुर्खियों में रहा।

बिग बॉस 13 विवादों से भरा रहा था। इस बार का बिग बॉस काफी सुर्खियों में रहा। फैंस को ये शो काफी पसंद आया शायद यही कारण था कि शो 4 महीने से ज्यादा तक उनके सामने पेश किया गया। अब हाल ही में शो का फिनाले हो गया है। इस शो में आसिम रियाज को हराते हुए सिद्धार्थ शुक्ला शो के विनर हो गए हैं। सिद्धार्थ शुरू से ही शो के सबसे दमदार प्रतियोगी माने जा रहे थे।

वहीं, शो के मेकर्स पर पक्षपात करने का आरोप पहले दिन से ही लग रहा है। उनका कहना है कि सिद्धार्थ शुक्ला शो के फिक्स्ड विजेता हैं। इस बात को और जोर तब मिला जब सिद्धार्थ ने 'बिग बॉस 13' जीत लिया है। अबआखिरकार इस बारे में जब सिद्धार्थ से पूछा गया तो उन्होंने बेबाक अंदाज में जवाब दिया। 

शो जीतने के बाद सिद्धार्थ से सवाल किया गया कि मेकर्स पर पक्षपात करने का आरोप लगाया जा रहा है। उनका कहना है कि शो फिक्सड है। इस पर सिद्धार्थ ने कहा है कि इस बारे में आप क्या कह सकते हैं मैंने लंबे वक्त के बाद ये खिताब जीता है। लोगों की ऐसी सोच पर दुख होता है लेकिन अगर आप शुरू से शो में मेरे  सफर पर नजर डालेंगे तो आपको पता लगेगा कि ये जीतना मेरे लिए आसान नहीं था।

सिद्धार्थ ने कहा है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है और आप हर सवाल का जवाब नहीं दे सकते हैं।शो में घरवालों के मुद्दों को सुलझाने के लिए सलमान के हस्तक्षेप पर सिद्धार्थ ने बताया कि सलमान बहुत बढ़िया तरीके से मामलों को सुलझाते हैं। इस पर सिद्धार्थ ने कहा है कि वैसे उनको पक्षपात करके क्या मिलेगा मैंने शो में पहले ही बहुत कुछ किया है।

मैं इसकी सफाई भी देता था कि मैंने ये क्यों किया है।वो समझते थे और उसके बाद जो वो मुझे समझाते थे, वो मैं समझता था।  कुछ वो समझे, और कुछ मैं समझा। अगर किसी बात को वो नहीं या मैं नहीं समझा सका, मैं फिर भी खुश हूं। उन्होंने जितना समय दिया, मेरे लिए वही बहुत बड़ी बात है।

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13सिद्धार्थ शुक्‍ला
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 19 Double Eviction: अशनूर कौर और शहबाज बादशाह आउट?, फैंस को सलमान खान का झटका, फिनाले से प्रशंसक शॉक्ड

टीवी तड़काShefali Jariwala Death: 'तुम्हारे बारे में सोच रही हूँ मेरे..', शेफाली जरीवाला ने अपनी आखिरी X पोस्ट एक्स-बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला के लिए लिखा

बॉलीवुड चुस्की'वो जहर देता', बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना का वीडियो, दुल्हन के लिबास में दिखीं एक्ट्रेस

टीवी तड़काValentine’s Day 2024: शहनाज गिल ने वैलेंटाइन डे पर किया प्यार का इजहार; गाया बेबी 'आई लव यू' सॉन्ग, फैन्स को याद आए सिद्धार्थ शुक्ला

टीवी तड़का'दिवाली से पहले घर में घुसकर मार डालेंगे', बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल के पिता को मिली जान से मारने की धमकी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?