लाइव न्यूज़ :

BB13: फिनाले से ठीक पहले 'बिग बॉस' ने चली अब तक की सबसे बड़ी चाल, सीक्रेट टॉस्क में सिद्धार्थ-पारस...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 13, 2020 11:36 IST

12 फरवरी के एपिसोड में बिग बॉस ने पारस छाबड़ा को सीक्रेड रूम में बुलाया था। बिग बॉस पारस से कहते हैं कि घर में कोई मेहमान आने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस अपने अंतिम लम्हों पर पहुंच गया हैशो के फाइनल को 2 दिन बचे हैं।

बिग बॉस अपने अंतिम लम्हों पर पहुंच गया है। शो के फाइनल को 2 दिन बचे हैं। ऐसे में शो में अब कुछ ही कंटेस्टेंट बचे हैं, जिनमें से ही कोई एक बिग बॉस 13 का विजेता होने वाला है। फैंस के साथ साथ अब ये कंटेस्टेंट भी जीत के लिए उत्सुक हैं। इसी बीच । घरवालों को और परेशान और डराने के लिए 'बिग बॉस' ने इस बार ऐसी चाल चली कि सभी इसमें फंस गए। हालांकि 'बिग बॉस' की चाल से खुद को बचाने में दो लोग कामयाब हो गए।

12 फरवरी के एपिसोड में बिग बॉस ने पारस छाबड़ा को सीक्रेड रूम में बुलाया था। बिग बॉस पारस से कहते हैं कि घर में कोई मेहमान आने वाला है। आप इस इयरफोन को अपने पास रखिए। वक्त आने पर आपको जो कहा जाएगो वो करेंगे। आपको लोगों को डराना होगा।  बस आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि इस बारे में किसी घरवाले को पता ना लगे।

बिग बॉस कहते हैं कि आप चाहें तो इसके लिए आप सिद्धार्थ की मदद भी ले सकते हैं। इसके बाद पारस सिद्धार्थ को टास्क के बारे में बताते हैं लेकिन वह इस बात पर भरोसा ही नहीं करते हैं। लेकिन बाद में उनको यकीन  आ जाता है।सिद्धार्थ ने कहा- 'तुम बात शुरू करना तो मैं उसमें बीच में अपनी बात भी कह दूंगा।' पारस अंदर आए और आसिम से कहा कि 'मैंने यहां पर किसी की परछाई जाते हुए देखी।' आसिम ने कहा- 'ऐसा कुछ नहीं है। इसके बाद पारस लिविंग एरिया में आते हैं। जहां पर माहिरा और आरती एक बैठी होती हैं। तो पारस फिर यही कहते हैं। पहले दोनों इस बात यकीन नहीं करती हैं लेकिन बाद में माहिरा थोड़ा डर जाती हैं। शहनाज ने कहा कि 'कैमरे वाले लोग होंगे।' पारस ने कहा- 'ऐसा नहीं है कि इतना जरूर है कि कुछ तो गड़बड़ है।

शो खत्म होने के बाद एक प्रोमो वीडियो आया है। इस वीडियो में घर में अजीबोगरीब हरकत होती दिखी रही हैं। इसे देखकर सभी घरवाले डरे नजर आ रहे हैं। इसके बाद विक्की कौशल घर में आते हैं और बताते हैं कि ये सब उनकी आने वाली फिल्म 'भूत' के लिए था।  

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13सिद्धार्थ शुक्‍ला
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 19 Double Eviction: अशनूर कौर और शहबाज बादशाह आउट?, फैंस को सलमान खान का झटका, फिनाले से प्रशंसक शॉक्ड

टीवी तड़काShefali Jariwala Death: 'तुम्हारे बारे में सोच रही हूँ मेरे..', शेफाली जरीवाला ने अपनी आखिरी X पोस्ट एक्स-बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला के लिए लिखा

बॉलीवुड चुस्की'वो जहर देता', बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना का वीडियो, दुल्हन के लिबास में दिखीं एक्ट्रेस

टीवी तड़काValentine’s Day 2024: शहनाज गिल ने वैलेंटाइन डे पर किया प्यार का इजहार; गाया बेबी 'आई लव यू' सॉन्ग, फैन्स को याद आए सिद्धार्थ शुक्ला

टीवी तड़का'दिवाली से पहले घर में घुसकर मार डालेंगे', बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल के पिता को मिली जान से मारने की धमकी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?