लाइव न्यूज़ :

BB13:'वीकेंड का वार' से पहले फैंस को लगा तगड़ा झटका, इस दमदार प्रतियोगी हुआ घर से बेघर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 23, 2019 09:05 IST

बिग बॉस ने कहा कि खेसारीलाल को तुरंत घर छोड़कर जाना होगा।आज वीकेंड का वार में सलमान खान सभी घरवालों की जमकर क्लास लगाएंगे।

Open in App

सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 13 में आए दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है। इस बार नॉमिनेशन प्रक्रिया एकदम अलग और इंटरेस्टिंग तरीके से हुई। ऐसे में हर रोज की तरह से इस बार घर के अंदर बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला। वीकेंड के वॉर से पहले एक सदस्य घर से बाहर हो गया है।

अचानक घर से हुए बाहर हुए सदस्य को लेकर फैंस हैरान हो गए हैं। बिग बॉस ने सभी घरवालों को लिविंग एरिया में बैठाकर पूछा कि वह उन लोगों का नाम बताएं जिनका बीते कुछ दिनों में शो में योगदान कम रहा है।घरवालों को इसमें इस हफ्ते नॉमिनेट होने वाले सदस्यों में से किसी एक का नाम लेना था। ज्यादातर घरवालों ने खेसारीलाल यादव और रश्मि देसाई का नाम लिया। 

जबकि इन दोनों के अलावा इस हफ्ते सिद्धार्थ शुक्ला, देवोलीना और आरती भी नॉमिनेट हुए थे। ऐसे में अधिकतर वोट खेसारीलाल के पक्ष में ही पड़े। घरवाले इस बात से अंजान थे कि उनको वोट किसी सदस्य को घर से बाहर कर सकता है। इस प्रकिया के बाद बिग बॉस ने खुलासा किया कि ये सभी के लिए सरप्राइज एलिमिनेशन है।

बिग बॉस ने कहा कि खेसारीलाल को तुरंत घर छोड़कर जाना होगा।आज वीकेंड का वार में सलमान खान सभी घरवालों की जमकर क्लास लगाएंगे। सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज पर खासकर सलमान भड़क जाएंगे। इसके अलावा शहनाज गिल और हिमांशी खुराना के बीच सुल्तानी अखाड़ा लड़ा जाएगा। 

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13खेसारी लाल यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'धृतराष्ट्र' हैं लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की तुलना 'दुर्योधन' से?, मैथिली ठाकुर पर खेसारी लाल यादव बोले- ज्ञान अभी बहुत कम

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भारतमेरे पास कहने के लिए कुछ होगा, तब कहूंगा... RJD उम्मीदवार ​​खेसारी लाल यादव

भारतअगर मंदिर हमारे बच्चों का भविष्य तय करते हैं, तो बिहार में 200 मंदिर बनाइए, भोजपुरी एक्टर और राजद प्रत्याशी खेसारी लाल बोले-मंदिरों में तो बस एक मूर्ति, वीडियो

भारतBihar Elections 2025: सपा प्रमुख अखिलेश यादव बिहार में खेसारी लाल यादव के लिए करेंगे प्रचार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?