प्रियंका चोपड़ा को अब तक माफ़ नहीं किया है सलमान खान ने, बिग बॉस के दौरान ली चुटकी

By विवेक कुमार | Published: September 5, 2018 01:21 PM2018-09-05T13:21:53+5:302018-09-05T15:03:32+5:30

Bigg Boss Season 12 News: इस बार बिग बॉस शो में 21 कंटेस्टेंट होंगे। इनमें से 3 सेलेब जोड़ियां और 3 नॉर्मल जोड़ियां होंगी। इसके अलावा 9 जोड़ियां शो में आने के बाद बनाई जाएंगी।

Bigg Boss 12: Salman khan takes a dig at Priyanka Chopra for quitting Bharat | प्रियंका चोपड़ा को अब तक माफ़ नहीं किया है सलमान खान ने, बिग बॉस के दौरान ली चुटकी

प्रियंका चोपड़ा को अब तक माफ़ नहीं किया है सलमान खान ने, बिग बॉस के दौरान ली चुटकी

मुंबई, 5 सितम्बर: टीवी के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 12 का इंतजार फैन्स बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं। 4 सितम्बर को सलमान खान ने टीवी शो बिग बॉस को गोवा में लांच किया। 16 सितम्बर को शुरू हो रहे बिग बॉस के घर में पहली जोड़ी कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया होंगे जिन्हें सलमान खान ने इंट्रोड्यूस किया। मीडिया से बातचीत के दौरान सलमान ने कई खुलासे किए। इस बीच जब सलमान से प्रियंका चोपड़ा को लेकर सवाल किया गया। प्रियंका को लेकर सवाल आते ही सलमान ने कहा, “नहीं, नहीं वो घर में एंट्री नहीं ले रही हैं और आप जानते हैं क्यों? वो 'भारत' नहीं कर रही हैं, लेकिन हां भारती घर के अंदर जा रही हैं।"

बता दें कि प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' साइन की थी लेकिन अचानक 'देसी गर्ल' ने फिल्म से कन्नी काट ली। इसकी जानकारी खुद फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने ट्विटर पर दी थी। फिलहाल प्रियंका की जगह कैटरीना कैफ को लिया गया है। फिल्म की शूटिंग माल्टा में पूरी हो चुकी है। फिल्म में दिशा पाटनी भी हैं।

अब तक बिग बॉस के दो प्रोमो रिलीज हो चुके हैं। जिसे फैन्स ने  काफी पसंद किया था। इस प्रोमो में सलमान खान क्लास लेते हुए नजर आए थे। वहीं इस क्लास में  सास-बहु, बहन-बहन और दोस्तों की नजर आई। 

खबरों के मुताबिक शो के मेकर्स इस बार घर में बोल्डनेस का तड़का भी लगाने वाले हैं। ऐसी भी खबर है कि इस बार शो में गे और लेस्बियन कपल की भी घर में एंट्री होगी।  इस बार शो में 21 कंटेस्टेंट होंगे। इनमें से 3 सेलेब जोड़ियां और 3 नॉर्मल जोड़ियां होंगी। इसके अलावा 9 जोड़ियां शो में आने के बाद बनाई जाएंगी। वहीं घर की पहली कंटेस्टेंट जोड़ी जोड़ी हैं कॉमेड‍ियन भारती और उनके पति हर्ष।  

English summary :
Bigg Boss Season 12 News: Famous TV reality show Big Boss Season 12 launched in Goa. Fans are eagerly waiting for the season 12.In the house of Big Boss, which begins on September 16, the first couple will be Comedian Bharti Singh and her husband Harsh Leungchia, who is Introduced by Salman Khan.In the house of Big Boss,


Web Title: Bigg Boss 12: Salman khan takes a dig at Priyanka Chopra for quitting Bharat

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे