लाइव न्यूज़ :

Durgamati Trailer Review: रोंगटे खड़े कर देगा भूमि पेडनेकर की फिल्म दुर्गामती का ट्रेलर, थ्रिलर और हॉरर से भरी है कहानी

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: November 25, 2020 21:31 IST

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दे पहले ये फिल्म पहले ‘दुर्गावती’ के नाम से अनाउन्स हुई थी. लेकिन बाद में इसका नाम "दुर्गामती द मिथ" कर दिया है.

Open in App

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की हॉरर- थ्रिलर फिल्म दुर्गामती का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में भूमि पेडनेकर चंचल चौहान नाम की लड़की के रोल में हैं. इसमे भूमि ने दमदार एक्टिंग की है जिसे देखकर सबके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.  03 मिनट 20 सेकंड का यह ट्रेलर आपको बांधे रखेगा. 

दुर्गामती की कहानी 

दुर्गामती साल  2018 में आई  तेलुगु फिल्म आ‘भागमती’का हिन्दी रीमेक है. भागमती में बाहुबली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी लीड रोल में थी. भागमती बनाने वाले जी. अशोक ही ‘दुर्गामती’ बना रहें हैं.‘दुर्गामती’ एक आईएएस ऑफिसर की कहानी है. वो एक कड़क ऑफिसर है मगर अपनी ड्यूटी के दौरान उसको कई ताकतवर लोगो का सामना करना पड़ता है. ऐसे में चंचल के इमानदार रास्तें में कई मुश्किलें आ जाती है. जल्दी ही इसे करप्शन के फर्जी केस में फंसा दिया जाता है. इसके बाद पूछताछ के बहाने भूमि को  दुर्गामति नाम की एक  हौन्टेड हवेली में भी बंद कर देते है.  इस हॉन्टेड हवेली में चंचल पर भूत का साया आ जाता है और वो अजीब हरकतें करने लगती हैं . आगे क्या होता है, वही फिल्म की कहानी हैदमदार है भूमि पेडनेकर की एक्टिंग

ट्रेलर में कई ऐसे सीन हैं जो आपको डराते हैं.  दुर्गामती के अवतार में भूमि काफी दमदार लग रही है. ऐसा पहली बार है जब भूमि पेडनेकर किसी हॉरर फिल्म में नजर आएंगी. भूमि के अलावा फिल्म में अरशद वारसी, जिशू सेनगुप्ता, माही गिल और करन कपाड़िया भी दिखाई देंगे. फिल्म में अरशद वारसी एक नेता का किरदार निभा रहे हैं. ट्रेलर में उनके र एक-दो डायलॉग्स दिखाए गए, जिससे लगता है कि इसमें मिथ के साथ-साथ राजनीति का एंगल भी डाला गया है .कूल मिलाकर ट्रेलर दमदार है . बाकी फिल्म के देखने के बाद पता की ये ऑडियंस की उमीदों पर खरी उतरेगी या नहीं. 

फिल्म का नाम 'दुर्गावती' से 'दुर्गामती द मिथ' हुआ आपकी जानकारी के लिए आपको बता दे पहले ये फिल्म पहले ‘दुर्गावती’ के नाम से अनाउन्स हुई थी. लेकिन बाद में इसका नाम  "दुर्गामती द मिथ" कर दिया है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के नाम में बदलाव का कारण अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी के पीछे का विवाद था. यह फिल्म 11 दिसंबर को एमेजॉन प्राइम पर रिलीज होगी. 

टॅग्स :भूमि पेडनेकरअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?