लाइव न्यूज़ :

भूल भुलैया के सीक्वेल में अक्षय के कैमियो की भी उम्मीद खत्म, फैंस को हाथ लगी निराशा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 21, 2020 08:39 IST

अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी नजर आएंगी। इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का एक छोटा हिस्सा मुंबई में शूट हो चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देजब से फिल्म 'भूल भुलैया' के सीक्वल की घोषणा हुई है, तब से सिने प्रेमियों की नजरें इसी ओर टिकी हुई हैं कि क्या इस फिल्म में भी अक्षय कुमार नजर आएंगे फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर बीते दिनों रिलीज हुआ था, जिसमें कार्तिक आर्यन नजर आए थे

जब से फिल्म 'भूल भुलैया' के सीक्वल की घोषणा हुई है, तब से सिने प्रेमियों की नजरें इसी ओर टिकी हुई हैं कि क्या इस फिल्म में भी अक्षय कुमार नजर आएंगे. फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर बीते दिनों रिलीज हुआ था, जिसमें कार्तिक आर्यन नजर आए थे. वह अक्षय कुमार के 'भूल भुलैया' वाले गेटअप में नजर आए थे. इसके बावजूद फैंस को लग रहा था कि फिल्म में अक्षय कम से कम कैमियो तो जरूर करेंगे. इस बारे में खबरें भी आ रही थीं, लेकिन 'भूल भुलैया 2' के मेकर्स ने साफ कर दिया है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार किसी भी रूप में नहीं होंगे. निर्देशक अनीस बज्मी ने कहा कि 'भूल भुलैया 2' 2007 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की 'भूल भुलैया' का सीक्वल है. फिर भी इसकी कहानी पहली फिल्म से काफी अलग है. अभी इस फिल्म की शूटिंग शुरू है. अधिकतर फिल्म की शूटिंग राजस्थान में की जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी रोमांटिक जोड़ी के तौर पर नजर आएंगे. दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं. इस बार पिछली कहानी से इसका कोई लेना-देना नहीं है. सिर्फ इतना है कि 'भूल भुलैया' से इसके सीक्वल में दो गाने लिए गए हैं. एक बंगाली गाना है और दूसरा इसका टाइटल ट्रैक. बाकी पूरी फिल्म ओरिजनल है. अक्षय के बारे में उन्होंने साफ कहा कि अक्षय एक बहुत बड़े और बहुत ही ज्यादा बिजी कलाकार हैं. उनकी मौजूदगी को सिर्फ कैमियो में न्याय दे पाना हमारे लिए मुश्किल होगा. बज्मी ने कहा, ''मुझे नहीं लगता है कि अक्षय कुमार को हम देख पाएंगे, लेकिन मुझे यकीन है कि वह हमें अपनी शुभकामनाएं जरूर देंगे.''

टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?