लाइव न्यूज़ :

लालू यादव पर बनी फिल्म 'लालटेन' इस दिन होगी रिलीज, राबड़ी देवी के किरदार में नजर आएंगी ये एक्ट्रेस

By भाषा | Updated: March 17, 2020 19:21 IST

फिल्म मई में रिलीज होगी। कुमार ने बताया कि फिल्म 'लालटेन' बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू के बचपन, एक राजनेता के तौर पर उनके संघर्ष और फिर सत्ताशीर्ष तक पहुंचने की कहानी पर आधारित है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म की शूटिंग लालू के पैतृक गांव के साथ ही पटना, लखनऊ, गुजरात तथा मुंबई में की गई है। बिहार, उत्तर प्रदेश सहित देश भर में लालू को पसंद करने वाले लोगों की तादाद बहुत बड़ी है। 

बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के जीवन पर आधारित फिल्म 'लालटेन' मई में रिलीज होगी। भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता यश कुमार ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि लालू के जीवन पर बनी फिल्म का निर्माण अंतिम चरण में है। सिर्फ इसकी डबिंग शेष है। फिल्म मई में रिलीज होगी। कुमार ने बताया कि फिल्म 'लालटेन' बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू के बचपन, एक राजनेता के तौर पर उनके संघर्ष और फिर सत्ताशीर्ष तक पहुंचने की कहानी पर आधारित है।

उन्होंने कहा कि फिल्म में लालू का किरदार वह स्वयं निभा रहे हैं। वहीं, लालू की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की भूमिका मशहूर अभिनेत्री स्मृति सिन्हा अदा कर रही हैं। कुमार ने बताया कि फिल्म में लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष राम विलास पासवान की भूमिका अरुण सिंह काका ने निभायी है।

फिल्म की शूटिंग लालू के पैतृक गांव के साथ ही पटना, लखनऊ, गुजरात तथा मुंबई में की गई है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि लालू जैसे सदाबहार राजनेता के जीवन पर बन रही यह फिल्म जरूर कामयाब होगी क्योंकि बिहार, उत्तर प्रदेश सहित देश भर में लालू को पसंद करने वाले लोगों की तादाद बहुत बड़ी है। 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवभोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?