लाइव न्यूज़ :

आते ही छा गया सलमान खान और कैटरीना की फिल्म 'भारत' का ट्रेलर, शाहरुख ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

By मेघना वर्मा | Updated: April 22, 2019 16:07 IST

सलमान खान की फिल्म कोरियन फिल्म ओडे टू माई फादर का ऑफिशयर अडेपशन है। जिसमें लीड कैरेक्टर अपने पिता से किये गए एक वादे को निभाता है।

Open in App

सलमान खान और कैटरीना कैफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म भारत का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। तीन मिनट 11 सेकेंड के इस ट्रेलर ने आते ही लोगों को दिल जीत लिया है। सिर्फ भाईजान के फैन्स ही नहीं बल्कि पूरे बीटाउन को उनका ये ट्रेलर काफी पसंद आया है। फैन्स की तारीफ के बाद बॉलीवुड किंग शाहरुख खान ने भी ट्रेलर की तारीफ कर डाली है। 

ट्वीटर पर शाहरुख ने सलमान खान के इस ट्रेलर को री-ट्वीट करते हुए लिखा है, 'क्या बात है भाई, बहुत खूब।' सिर्फ शाहरुख ही नहीं बहुत से लोग सलमान के भारत के ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं। सलमान के पावरफुल परफॉर्मेंस और जिंदगी के सफर को दिखाते इस ट्रेलर का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उनके इंतजार को खत्म करते हुए आज इस ट्रेलर को रिलीज कर दिया गया है। 

 

कैटरीना और सलमान की केमेस्ट्री

सर्कस से नेवी तक का सलमान के सफर को ट्रेलर में भी बखूबी दिखाया गया है। वहीं फिल्म के कुछ हिस्से में बंटवारे का भी जिक्र है। ट्रेलर देखकर ही समझ आ रहा है कि कैटरीना और सलमान की केमेस्ट्री देखने को मिलेगी। ट्रेलर में ही दोनों साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। फिल्म में सलमान पांच अलग-अलग समय के अपने पांच अलग-अलग अवतार में दिखाई दे रहे हैं।

1946, 1970, 1985, 1990 और 2010 के बीच सलमान ने पांच अलग किरदारों को पर्दे पर निभाते दिखेंगे। खास बात ये है कि मोशन पिक्चर में उनके किरदार के साथ उनके एक्यूपेशन को भी अलग दिखाया गया है। 

5 जून को रिलीज होगी फिल्म

सलमान खान की फिल्म कोरियन फिल्म ओडे टू माई फादर का ऑफिशयर अडेपशन है। जिसमें लीड कैरेक्टर अपने पिता से किये गए एक वादे को निभाता है। सलमान और कैटरीना की ये फिल्म इस साल ईद पर यानी 5 जून को रिलीज होगी। भारत फिल्म के बाद सलमान अपनी दबंग सीरीज यानी दबंग 3 की शूटिंग में बिजी हो गये हैं। 

 

टॅग्स :शाहरुख़ खानभारतसलमान खानकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?