लाइव न्यूज़ :

BabliI Bouncer Trailer: पहलवानी में उतरीं तमन्ना भाटिया, बबली बाउंसर में ऐक्शन और पंच का दिखाया दम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2022 11:49 IST

बबली बाउंसर के ट्रेलर की शुरुआत सौरभ शुक्ला के वॉइस ओवर से होती हैं, जहां वह फतेहपुर बेरी नाम के एक गांव के बारे में बताते हैं, इसे बाउंसर्स का गांव भी कहा जाता है। इसके बाद एंट्री होती है तमन्ना भाटिया की, जो फिल्म में बबली नाम की एक लेडी बाउंसर का किरदार निभा रही हैं, वहीं सौरभ शुक्ला उनके पिता का किरदार निभा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे बबली बाउंसर 23 सितंबर को ओटीटी प्लटेफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। फिल्म को तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलेगु में रिलीज किया जाएगा जिसे मधुर भंडारकर ने निर्देशित किया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म बबली बाउंसर का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म बबली बाउंसर की कहानी एक महिला बाउंसर की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म के इस ट्रेलर में तमन्ना फर्राटेदार हरियाणवी बोलती नजर आ रही हैं। इस फिल्म को मधुर भंडारकर ने निर्देशित किया है।

बबली बाउंसर के ट्रेलर की शुरुआत सौरभ शुक्ला के वॉइस ओवर से होती हैं, जहां वह फतेहपुर बेरी नाम के एक गांव के बारे में बताते हैं, इसे बाउंसर्स का गांव भी कहा जाता है। इसके बाद एंट्री होती है तमन्ना भाटिया की, जो फिल्म में बबली नाम की एक लेडी बाउंसर का किरदार निभा रही हैं, वहीं सौरभ शुक्ला उनके पिता का किरदार निभा रहे हैं।

ट्रेलर में सौरभ शुक्ला को एक ऐसे ट्रेनर के रूप में दिखाया गया है, जो लोगों को पहलवानी सिखाता है। उन्होंने अपनी बेटी को भी इसकी ट्रेनिंग दी। पहलवानी सीखने के बाद तमन्ना की चाल -ढाल भी मर्दों वाली हो जाती है, जिसके बाद बबली (तमन्ना भाटिया) की माँ और गाँव की महिलाओं को फिक्र होने लगती है कि उनसे शादी कौन करेगा ऐसे में बबली की मुलाकात एक लड़के से होती है, जिसके बाद बबली के सिर पर नौकरी करने का भूत सवार हो जाता है और उसे बाउंसर की जॉब मिलती है। ट्रेलर में बबली को पहलवानी करने से लेकर एक्शन करने तक देखा जा सकता है।

इन दोनों के अलावा फिल्म में साहिल वैद और अभिषेक बजाज भी हैं। बबली बाउंसर 23 सितंबर को ओटीटी प्लटेफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलेगु में रिलीज होगी ।

 

टॅग्स :तम्मना भाटियातमन्ना भाटिया
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBollywood Christmas 2025: तमन्ना भाटिया, ख़ुशी कपूर, कार्तिक आर्यन, सोनाक्षी और शिल्पा शेट्टी ने ऐसे सेलीब्रेट किया क्रिसमस

बॉलीवुड चुस्कीVideo: तमन्ना भाटिया के शरीर और त्वचा के रंग पर अन्नू कपूर की टिप्पणी से सोशल मीडिया पर मचा हंगामा, ऐसा क्या कहा एक्टर ने?

बॉलीवुड चुस्कीमिलिए स्त्री-2 के 'सरकटा' से, लंबाई में खली भी पीछे, 7 फीट 6 इंच के पहलवान को 'द ग्रेट अंगार' कहते हैं लोग

बॉलीवुड चुस्की15 अगस्त को रिलीज होंगी ये 5 धांसू फिल्में, 'स्त्री 2' से लेकर 'खेल खेल में'

बॉलीवुड चुस्कीStree 2 Teaser: आ गया स्त्री -2 की टीजर, इस बार चंदेरी में आजादी के दिन होगा आतंक, श्रद्धा कपूर के साथ तमन्ना भी दिखेंगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?