लाइव न्यूज़ :

आयुष्मान खुराना के लिए आनंद एल राय ढूंढ रहे हैं ‘बॉयफ्रेंड’?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 27, 2019 08:12 IST

आयुष्मान खुराना पहली बार बड़े पर्दे पर गे कैरेक्टर प्ले करने जा रहे हैं. 'शुभ मंगल सावधान' के सीक्वल 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में वह होमोसेक्सुअल का किरदार निभाएंगे

Open in App

आयुष्मान खुराना पहली बार बड़े पर्दे पर गे कैरेक्टर प्ले करने जा रहे हैं. 'शुभ मंगल सावधान' के सीक्वल 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में वह होमोसेक्सुअल का किरदार निभाएंगे. फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है. फिल्म को लेकर ताजा खबर ये आ रही है कि मेकर्स ने आयुष्मान के ब्वॉयफ्रेंड की तलाश शुरू कर दी है.

इस फिल्म को आनंद एल राय प्रोड्यूस कर रहे हैं. मेकर्स चाहते हैं कि आयुष्मान के लवर के रूप में किसी नए एक्टर की बजाय बॉलीवुड के किसी बड़े स्टार को फिल्म में लें. इससे पहले खबरें थीं कि आयुष्मान के पार्टनर के रोल में 'प्यार का पंचनामा' वाले दिव्येंदू शर्मा दिखाई देंगे. 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' ऐसे रूढि़वादी परिवार की कहानी होगी जो इस बात को बहुत मुश्किल से स्वीकार करेगा कि उनका बेटा समलैंगिक है.

फिल्म को 'शुभ मंगल सावधान' के राइटर हितेश केवल्या डायरेक्ट करेंगे. कई कलाकार निभा चुके होमोसेक्सुअल किरदार बॉलीवुड में अब तक होमोसेक्सुएलिटी पर कई फिल्में बन चुकी हैं, लेकिन यह पहली बार होगा जब कोई मेनस्ट्रीम मेल एक्टर किसी फिल्म में होमोसेक्सुअल का रोल प्ले करेगा.

इसी साल रिलीज हुई 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में सोनम ने लेस्बियन का रोल प्ले किया था. इस साहसी रोल के लिए उन्हें खूब तारीफें मिली थीं. वहीं मनोज बाजपेयी ने भी 'अलीगढ़' में गे प्रोफेसर के कैरेक्टर को काफी अच्छी तरह निभाया था. फिल्म 'बॉम्बे टॉकीज' समलैंगिक बने रणदीप हुड्डा और साकिब सलीम को भी खूब वाहवाही मिली थी. वेब सीरीज 'मेड इन हेवन' में भी एक लीड कैरेक्टर समलैंगिक था.

टॅग्स :आयुष्मान खुराना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसूरज बड़जात्या की फिल्म में प्रेम बनेंगे आयुष्मान खुराना, पढ़ें पूरी खबर

बॉलीवुड चुस्कीThamma box office collection day 1: पहले दिन 25.11 करोड़ रुपये, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने सिनेमाघरों में किया धमाल

बॉलीवुड चुस्कीTahira Kashyap: सात साल बाद फिर से..., आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर से स्तन कैंसर, इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा

क्रिकेटT20 World Cup 2024 के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, खुशी से झूमे बॉलीवुड सेलेब्स, दी बधाई

बॉलीवुड चुस्की"यहां से शुरुआत हुई, सपने देखने का..", आयुष्मान खुराना ने वायरल वीडियो पर दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?