'आर्टिकल 15' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचे शाहरुख खान, फेवरेट एक्टर को देख ऐसा था आयुष्मान का रिएक्शन
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 27, 2019 06:04 PM2019-06-27T18:04:58+5:302019-06-27T18:04:58+5:30
आयुष्मान खुराना इससे पहले विक्की डोनर, बरेली की बर्फी, अंधाधुन, बधाई हो जैसी कई फिल्मो में कमाल दिखा चुके हैं। आर्टिकल 15 फिल्म अनुभव सिन्हा के द्वारा डायरेक्ट कि गई हैं।
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की मोस्ट अवेटेड फिल्म आर्टिकल 15 जल्द ही सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है। यह फिल्म इस शुक्रवार यानी 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है। बुधवार को आर्टिकल 15 की मुबंई में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। जिसमें कई बडे़ सितारे पहुंचे। स्क्रीनिंग के जरिए आयुष्मान और उनके फेवरेट एक्टर शाहरुख खान भी नजर आए।
स्क्रीनिंग के समय आयुष्मान खुराना और शाहरुख खान की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें आयुष्मान झुकर शाहरुख खान के पैर छुते और गले मिलते भी दिखाई दे रहे हैं। बता दें आयुष्मान अपने कई इंटरव्यूज में भी बता चुकें हैं कि किंग खान उनके फेवरेट एक्टर में से एक हैं।
हाल ही में बधाई हो के एक्टर आयुष्मान खुराना ने अपने सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और उनकी एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो के साथ में शाहरुख खान के लिए एक प्यारा मैसेज भी लिखा था। उन्होंने लिखा है कि शाहरुख का फैन होने के नाते ये एक बेहद खास लम्हा है। आपके प्यार के लिए शुक्रिया शाहरुख सर...।
फिल्म आर्टिकल 15 का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब फैंस का इंतजार शुक्रवार को खत्म होने वाला है। आयुष्मान खुराना इससे पहले विक्की डोनर, बरेली की बर्फी, अंधाधुन, बधाई हो जैसी कई फिल्मो में कमाल दिखा चुके हैं। बता दें आर्टिकल 15 फिल्म अनुभव सिन्हा के द्वारा डायरेक्ट कि गई हैं।