लाइव न्यूज़ :

जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं प्रभास! ज्योतिषी ने बताया एक्टर के विवाह का शुभ मुहूर्त

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 8, 2022 14:01 IST

ज्योतिषी आचार्य विनोद कुमार ने हाल ही में साउथ स्टार प्रभास की शादी को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि प्रभास की शादी कब होने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देज्योतिषी आचार्य विनोद कुमार ने हाल ही में साउथ स्टार प्रभास की शादी को लेकर भविष्यवाणी की है।उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।इस वीडियो में उन्होंने बताया कि प्रभास की शादी कब होने वाली है।

मुंबई: राधे श्याम एक्टर प्रभास 42 साल की उम्र में भी देश के मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स में से एक हैं। प्रभास अक्सर ही शादी की वजह से चर्चा का विषय बने रहते हैं। मगर इस बार आचार्य विनोद कुमार नाम के एक ज्योतिषी ने भविष्यवाणी की है कि प्रभास जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आचार्य विनोद कुमार ने यह कहते हुए कि बाहुबली अभिनेता एक साल के भीतर ही शादी कर लेंगे, उन्होंने यह भी कहा कि यह साल उनके लिए बहुत खास होने वाला है।

बता दें कि आचार्य विनोद कुमार नाम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि साल 2022 प्रभास के लिए खास होने वाला है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रभास अक्टूबर 2022 और अक्टूबर 2023 के बीच शादी करेंगे। वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "प्रभास बहुत जल्द ही शादी करने वाले हैं। देश के सबसे हैंडसम एक्टर के लिए मेरी ये भविष्यवाणी है, जो जल्द ही फिल्म राधे श्याम में नजर आने वाले हैं।"

मालूम हो, हाल-फिलहाल में प्रभास ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्होंने अपने परिवार को बताया था कि वह बाहुबली के बाद शादी करेंगे। प्रभास ने बताया था कि फिल्म 'बाहुबली' के दौरान मैंने उनसे (अपनी मां से) कहा था कि मुझे इसे खत्म करने दो और फिर मैं शादी के बारे में सोचूंगा। अब मेरे पास कोई विकल्प नहीं है इसलिए मैं उनको तनाव नहीं लेने के लिए कहता हूं। बताते चलें कि प्रभास की फिल्म राधे श्याम 11 मार्च को रिलीज होने वाली है। इस जिसमें वो पूजाा हेगड़े के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। 

टॅग्स :प्रभासवेडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेEMI पर खरीदा iPhone-17, शादी में नाले में गिरा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हल्दी में हुआ पूरा 'होली वाला स्वैग', तस्वीरों ने मचाया धमाल

क्रिकेटVIDEO: मसूरी में कुलदीप यादव की शादी का जश्न, रैना-चहल समेत कई सितारे पहुंचे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?