अरुंधति रॉय को इस डायरेक्टर ने बताया सफेदपोश आतंकवादी, कहा- सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 26, 2019 08:52 AM2019-12-26T08:52:42+5:302019-12-26T08:52:42+5:30

अरुंधती ने कहा है कि अगर कोई आपसे जानकारी मांगने आए तो उनको अपना नाम रंगा बिल्ला बताएं और घर का पता प्रधानमंत्री का आवास लिखवाएं।

ashoke pandit calls a white collared terrorist to arundhati roy for npr | अरुंधति रॉय को इस डायरेक्टर ने बताया सफेदपोश आतंकवादी, कहा- सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए

अरुंधति रॉय को इस डायरेक्टर ने बताया सफेदपोश आतंकवादी, कहा- सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए

Highlights अरुंधति रॉय ने हाल ही दिल्ली विश्वविद्यालय में एक सभा को संबोधित किया है।उन्होंने राष्ट्रीय जनगणना रजिस्टर का विरोध किया है।


लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता अरुंधति रॉय ने हाल ही दिल्ली विश्वविद्यालय में एक सभा को संबोधित किया है। यहां उन्होंने राष्ट्रीय जनगणना रजिस्टर का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एनआरसी और एनपीआर पर झूठ बोल रहे हैं क्यों कि एनआरपी भी एनआरसी का ही हिस्सा है।

अरुंधती ने कहा है कि अगर कोई आपसे जानकारी मांगने आए तो उनको अपना नाम रंगा बिल्ला बताएं और घर का पता प्रधानमंत्री का आवास लिखवाएं। उनके इस बयान पर काफी हंगामा हुआ है। जिस पर बॉलीवुड निर्देशक अशोक पंडित ने उनको जेल में डालने की बात कही है।

अशोक पंडित ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि सफेदपोश आतंकवादी अरुंधति रॉय एक बार फिर उजागर हुईं हैं। देश के खिलाफ राजद्रोह करना, झूठ बोलना और आधिकारिक दस्तावेज बनाना, राष्ट्र के लिए उनका ज्ञान है। इस श्रेणी के लोग केवल झूठ बोल सकते हैं, धोखा दे सकते हैं और मार सकते हैं- ये घोर अपराधियों के लक्षण हैं। इनको जिंदगीभर के लिए सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए।

अरुंधति रॉय ने कहा है कि एनपीआर को एनआरसी की हिस्सा बताते हुए कहा है कि राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के लिए मुसलमानों को लक्ष्य बनाया जा रहा है। हालांकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहले ही कह चुके हैं कि इसके इससे कोई संबंध नहीं है। दोनों के डाटाबेस अलग अलग हैं।

Web Title: ashoke pandit calls a white collared terrorist to arundhati roy for npr

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे