लाइव न्यूज़ :

आर्यन खान से जुड़े क्रूज ड्रग्स केस में 7-8 अधिकारियों द्वारा की गई थी लापरवाही, एनसीबी रिपोर्ट में खुलासा- कुछ लोगों ने कई बार बयान बदले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2022 11:20 IST

मुंबई में एक क्रूज जहाज से पिछले साल अक्टूबर में कथित रूप से नशीले पदार्थ जब्त किए जाने के मामले की जांच में कई खामियां पाए जाने के बाद एनसीबी ने एक पड़ताल शुरू की थी।

Open in App
ठळक मुद्देआर्यन खान को क्रूज पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था। मामले की जांच की पड़ताल करने वाले एक विशेष दल ने कुछ सप्ताह पहले अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।

मुंबईः ने एक क्रूज से मादक पदार्थ मिलने के मामले की जांच में कई अनियमितताओं का जिक्र किया है, लेकिन उसे जबरन वसूली का कोई सबूत नहीं मिला। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े मुंबई क्रूज़ ड्रग्स मामले में एनसीबी विजिलेंस इंक्वायरी रिपोर्ट में 7-8 अधिकारियों द्वारा जांच में लापरवाही बरतने की बात सामने आई है। इस मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया था। मुंबई में एक क्रूज जहाज से पिछले साल अक्टूबर में कथित रूप से नशीले पदार्थ जब्त किए जाने के मामले की जांच में कई खामियां पाए जाने के बाद एनसीबी ने एक पड़ताल शुरू की थी।

आर्यन खान को क्रूज पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था, लेकिन तीन हफ्ते बाद उन्हें जमानत मिल गई, क्योंकि एजेंसी उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को साबित करने में विफल रही थी। एनसीबी अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की पड़ताल करने वाले एक विशेष दल ने कुछ सप्ताह पहले अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। उन्होंने कहा, “एनसीबी के विशेष जांच दल ने 65 लोगों के बयानों के वीडियो रिकॉर्ड किए। उसे जांच में कई अनियमितताएं मिलीं और उसने एनसीबी के सात से आठ अधिकारियों के ‘‘संदिग्ध व्यवहार’’ को चिह्नित किया।”

अधिकारी ने बताया कि जांच में शामिल अधिकारियों के इरादे पर भी सवाल उठाए गए और कुछ लोगों को कई बार अपने बयान बदलते देखा गया। उन्होंने कहा, ‘‘हमें इस मामले में जबरन वसूली की किसी कोशिश का पता नहीं चला।’’ यह आरोप लगाया गया था कि एनसीबी अधिकारी कुछ आरोपियों को छोड़ने के लिए उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहे थे।

टॅग्स :आर्यन खानNCB Mumbaiहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!