लाइव न्यूज़ :

कॉकपिट में पायलट से आर्य बब्बर की जमकर हुई बहस, एक्टर ने शेयर किया वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 21, 2022 12:56 IST

बॉलीवुड एक्टर आर्य बब्बर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी फ्लाइट के कॉकपिट में पायलट से बहस होती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में पायलट को सेंसिटिव बताया।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर आर्य बब्बर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैइस वीडियो में उनकी फ्लाइट के कॉकपिट में पायलट से बहस होती हुई नजर आ रही हैवीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में पायलट को सेंसिटिव बताया

बॉलीवुड एक्टर और कांग्रेस नेता राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर (Arya Babbar) एक बार फिर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, इस बार आर्य अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि एक वीडियो को लेकर सुर्खियां बटोर हैं। ये वीडियो एक्टर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है। वीडियो में आर्य बब्बर की गो एयर एयरलाइन के पायलट से बहस होती दिख रही है। 

बता दें कि वीडियो में एक्टर पर पायलट को आरोप लगाते हुए देखा जा सकता है। यही नहीं, इस दौरान आर्य भी अपनी सफाई पेश करते हुए नजर आ रहे हैं। आर्य बब्बर सभी फैंस को वीडियो की शुरुआत में हाय-हेलो बोलते हुए दिख रहे हैं। वो वीडियो में अपनी फ्लाइट का नजारा भी दिखाते हैं। इस दौरान वो वीडियो में एयर होस्टेज से भी मिलवाते हैं। हालांकि, वो अपने हाथों से अपना चेहरा छिपा लेती हैं। फिर वो वह कॉकपिट में जाते हैं, जहां उन्हें पायलट से 'जी सर बताएं।' कहते हुए देखा जाता है। 

इसपर पायलट एक्टर से कहते हैं कि आपने हमारे ऊपर क्या कोई मजाक किया है? यह सुनकर आर्य बब्बर कहते हैं कि वो अपने दोस्त के साथ मजाक कर रहे थे। तब पायलट ने कहा कि उन्होंने सुना कि वो बोल रहे थे कि या ये चलाएगा? इसपर एक्टर कहते हुए दिखे कि भाई ये अभी आए हैं। मालूम हो, इसके बाद भी दोनों के बीच बहस जारी रहती है। आर्य ने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर जो वीडियो शेयर की है वो लगभग साढ़े तीन मिनट की वीडियो है। वहीं, इस वीडियो पर फैंस के साथ कई सेलेब्स भी लगातार कमेंट कर रहे हैं।

टॅग्स :राज बब्बरबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?