लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर बोले एक्टर, लोगों ने कहा- एक्टिंग पर ध्यान दो बकवास करना छोड़ दो-मिला करारा जवाब

By मेघना वर्मा | Updated: August 9, 2019 10:17 IST

साकिब सलीम को लोगों ने पाकिस्तान जाने की सलाह दे डाली थी। एक यूजन ने लिखा , देशहित के मुद्दे पे भी दुश्मन देश की भाषा बोलोगे तो ,पाकिस्तान ही भेजे जाओगे।

Open in App
ठळक मुद्देसाकिब सलीम, एक्ट्रेस हुमा कुरेशी के भाई हैं। साकिब सलीम सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' में भी दिखाई दिए हैं।

'रंगबाज' फेम एक्टर साकिब सलीम को लोगों ने पाकिस्तान जाने की सलाह दे दी है। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के मामले में एक्टर ने कमेंट किया था जिसके बाद उनको पाकिस्तान जाने की नसीहत लोगों ने दे दी है। वहीं लोगों की इस नसीहत का जवाब भी साकिब सलीम ने अपने सोशल मीडिया ट्वीट पर दिया है। 

दरअसल सलीम ने ट्वीट कर कुछ दिनों पहले लिखा था,'मेरे लिए कोई हिंदू और मुस्लमान नहीं होता सिर्फ दो तरह के लोग होते हैं अच्छे और बुरे...इन नजरिए से मैं देखता हूं।' इसके बाद साकिब सलीम को लोगों ने पाकिस्तान जाने की सलाह दे डाली थी। एक यूजन ने लिखा , देशहित के मुद्दे पे भी दुश्मन देश की भाषा बोलोगे तो ,पाकिस्तान ही भेजे जाओगे, वहीं दूसरे ने लिखा अपनी एक्टिंग पर ध्यान दो बकवास करना छोड़ दो।

इसके बाद साकिब सलीम ने सभी ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया। साकिब ने लिखा,'मैं एक प्राउड इंडियन हूं जो अपने देश से प्यार करता है। लेकिन अगर मुझे ऐसा लगता है कि कहीं कुछ तो अधूरा है, तो मैं आपसे प्रश्न पूछूंगा। अगर आपको इससे कोई समस्या है, तो इसके लिए मैं चिंतित हूं। यह आपकी समस्या है, जिसका आपको ध्यान रखना है। आप में से कुछ लोग मुझे पाकिस्तान भेजने पर तुले हुए हैं। कृपया मेरे बारे में चिंता न करें। मैं जहां हूं, ठीक हूं।'

इसके बाद भी लोगों ने उन्हें ट्रोल करना बंद नहीं किया। साकिब ने एक दूसरा ट्वीट कर लिखा, 'बैठकर आप सभी का ट्वीट पढ़ रहा हूं...शुक्रिया आपके सपोर्ट के लिए आपके प्यार के लिए। जो पॉजिटव बोल रहे हैं उन्हें भी जो नेगेटिव बोल रहे हैं उन्हें भी और उनको मेरी तरफ से टाइट हग। क्योंकि अगर बचपन में प्यार मिल गया होता तो दिलों में इतनी नफरत नहीं होती।'

इससे पहले हुमा कुरेशी ने भी अपना ट्वीट किया था। उनके भी रिश्तेदार घाटी में रहते  हैं जिन्हें लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?