लाइव न्यूज़ :

आर्ट‍िकल 370 पर एक्ट्रेस ने इस अंदाज में जताई खुशी, कहा-फिर से अपने ही राज्य का हिस्सा बनने की खुशी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 6, 2019 16:32 IST

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का ऐलान गृहमंत्री अमित शाह ने किया है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का ऐलान गृहमंत्री अमित शाह ने किया है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का ऐलान गृहमंत्री अमित शाह ने किया है। इस घोषणा के बाद से देशभर में खुशी की लहर है।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का ऐलान गृहमंत्री अमित शाह ने किया है। सोमवार को सदन में गृहमंत्री ने ऐलान किया कि जम्मू-कश्मीर भी अब केंद्र शासित राज्य होगा। इस घोषणा के बाद से देशभर में खुशी की लहर है। इसी बीच छोटे पर्दे की एक्ट्रेस एकता कौल भी इस ऐलान से खासा खुश हैं।

एकता कौल एक कश्मीरी हैं। उन्होंने एक्टर सुमित व्यास से हाल ही में शादी की थी। शादी के बाद एकता को नॉन कश्मीरी घोषित कर दिया गया है। अब एकता ने इस बड़े फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर के धारा 370 और 35A अहम फैसला सुनाया है। इस पर एकता  ने कहा है कि सुबह मेरे पापा ने उठा कर कहा टीवी देखो, मैं ये देखकर बहुत खुश हूं।  एक बार फिर ये मेरा राज्य है। सरकार के फैसले के बाद हम जश्न मना रहे हैं।

वहीं, एकता ने ट्वीट करके लिखा है कि फिर से अपने ही राज्य का हिस्सा बनने की खुशी!एकता ने कहा कि वो कश्मीर वापस जाना चाहती थी। वहां पर जमीन खरीदना चाहती थी लेकिन शादी के बाद नागरिकता छीन जाने के कारण ऐसा हो नहीं पाया।

सेलेब्स ने नहीं दी प्रतिक्रिया

सरकार के इस फैसले के बाद अनुपम खेर, परेश रावल, फिल्ममेकर अशोक पंडित, कंगना रनौत और कमाल आर खान सहित कई स्टार्स ने ट्वीट कर बधाई दी। लेकिन इस मौके पर सलमान खान, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, आमिर खान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, स्वरा भास्कर, जावेद अख्तर, शबाना आजमी, ऋतिक रोशन, अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण समेत कई फिल्मी हस्तियों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?